ज्योतिष से जानें क्यों लड़का-लड़की करते हैं प्यार में बेवफ़ाई

Edited By Jyoti,Updated: 21 Jun, 2019 11:02 AM

mangal grah effects boys and girls in kundli

चाहे कोई भी रिश्ता हो कहते हैं बिना विश्वास के नहीं चल सकता। मगर क्या हो अगर रिश्तों में विश्वास ही न हो। ज़ाहिर सी बात है जिस रिश्ते में विश्वास नहीं होता वहां प्यार भी किसी काम नहीं होता।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
चाहे कोई भी रिश्ता हो कहते हैं बिना विश्वास के नहीं चल सकता। मगर क्या हो अगर रिश्तों में विश्वास ही न हो। ज़ाहिर सी बात है जिस रिश्ते में विश्वास नहीं होता वहां प्यार भी किसी काम नहीं होता। फिर चाहे वो दोस्ती हो या प्यार या कोई अन्य रिश्ता। जिस रिश्ते में विश्वास खत्म हो जाता है वो रिश्ता बेबुनियाद हो जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि इंसान के विश्वासघाती होने के पीछे का कारण उसकी कुंडली के योग होते हैं। कहा जाता है जातक के कुंडली के योग ही उसे धोखेबाज़, दगाबाज़ व बेवफ़ा होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ज्योतिष के अनुसार कैसे लड़के-लड़कियां बनते हैं बेवफ़ा-
PunjabKesari, कुंडली, जन्मकुंडली, Horoscope, Zodiac Sign

कुंडली के इस योग की वजह से मिलता है प्यार में धोखा ! (VIDEO)

कहा जाता है जातक की जन्म कुंडली में मंगल, शुक्र और चंद्र की स्थिति देखकर उसके व्यक्तित्व के बारे में पूर्ण रूप से पता लगाया जा सकता है। मंगल को पाप ग्रह माना गया है और यही मंगल दूसरे ग्रहों के साथ मिलकर अनैतिक संबंध बनवाता है। वहीं शुक्र प्रेम, आकर्षण, यौन संबंधों का कारक ग्रह है और चंद्र मानसिक स्थिति बदलने की क्षमता रखता है। ये तीनों ग्रह मिलकर किसी भी व्यक्ति को गलत कामों को करने के लिए विवश कर देते हैं। जिस कारण न चाहते हुए वो भी गलत काम करने लग जाते हैं और किसी को धोखा देने लग जाते हैं।

ऐसे लड़के-लड़कियों से सावधान रहे-
जिस लड़की की कुंडली में किसी भी स्थान पर कन्या राशि में मंगल होता है तो उन लड़कियों का चरित्र संदेहजनक होता है।

तो वहीं अगर किसी भी लड़के या लड़की की कुंडली में शुक्र और मंगल एक ही राशि में हो तो ऐसे लड़के, लड़कियां एक से अधिक गुप्त प्रेम संबंध रखते हैं।

किन राशि वालों का जल्दी हो जाता है BREAKUP (VIDEO)
PunjabKesari, Cheat, Cheater, धोखेबाज़, बेवफ़ा लड़का, बेवफ़ा लड़की
ज्योतिष के अनुसार जिस लड़की की कुंडली के लग्न स्थान यानि पहले भाव में जो राशि हो उस राशि का स्वामी पाप ग्रहों के साथ मिल कर बारहवें भाव में बैठा हो तो उस लड़की का चरित्र बहुत ही ढीला होता है और ऐसी लड़की हर किसी पुरुष के साथ संबंध बनाने को आतुर रहती है।

जिस किसी की कुंडली के पहले भाव में कन्या राशि हो और उसमें मंगल बैठा हो और सातवें स्थान में शुक्र हो तो ऐसी लड़कियों के एक से अधिक बॉयफ्रेंड होते हैं।

जिन लड़कों की कुंडली में चंद्र और शुक्र एक ही राशि में हो तो ऐसे लड़के धोखा देकर भाग जाते हैं।

LOVER को वश में करने के लिए सोमवार को करें ये टोटका (VIDEO)
PunjabKesari, Cheat, Cheater, धोखेबाज़, बेवफ़ा लड़का, बेवफ़ा लड़की
जिनकी कुंडली में राहु खराब हो तो ऐसे लोग बेईमान और धोखेबाज़ बन जाते है और गलत रास्ते चुनते हैं।

जिन लड़कियों का राहु खराब होता है वे लड़कियां आगे बढ़ने के लिए अपने जिस्म का इस्तेमाल करने से भी परहेज़ नहीं करती। तो वहीं जिनकी कुंडली में केतु खराब हो तो वे लोग भी काफ़ी हद तक धोखेबाज बन जाते हैं।

इन 5 राशियों के लड़के होते हैं Perfect पार्टनर (VIDEO)
PunjabKesari, Cheat, Cheater, धोखेबाज़, बेवफ़ा लड़का, बेवफ़ा लड़की

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!