Edited By Lata,Updated: 26 Jan, 2020 08:57 AM
कहते हैं कि भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो गुरुवार का दिन सबसे बेहतर होता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कहते हैं कि भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो गुरुवार का दिन सबसे बेहतर होता है। बहुत से लोग इस दिन भगवान को खुश करने के लिए व्रत भी करते हैं। मान्यता ये भी है कि जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा भाव के साथ पूरे 1 वर्ष तक गुरुवार का व्रत रखता है उसके घर में पैसों की तंगी कभी नहीं होती। वैसे तो भगवान को किसी भी दिन प्रसन्न कर सकते हैं लेकिन कुछ एक विशेष दिन होते हैं, जिनके चलते उनकी कृपा बरसती है। आज हम आपको इस दिन बोले जाने वाले व्रत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने से व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।
विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए केले के पेड़ का पूजन किया जाना चाहिए। पूजा के लिए एक लोटे में जल रखिए। उसमें थोड़ी हल्दी डालकर भगवान या केले के पेड़ को स्नान कराएं।
Follow us on Twitter
एक लोटे में गुड़ और चने की दाल डाल दें और अगर आप केले के पेड़ की पूजा के बाद उसी पर इसे डाल दें।
भगवान का हल्दी या चंदन से तिलक करें, पीला चावल चढ़ाएं, घी का दीपक जलाकर व्रत कथा पढ़ें।
Follow us on Instagram
गाय के उपले पर घी डालकर अग्नि प्रज्वलित कर लें उस पर हवन सामग्री डालें, गुड़ और चने की आहुति दें। 5, 7 या 11 ॐ गुं गुरुवे नमः मन्त्र का जाप करें और आरती उतारें। अंत में क्षमा प्रार्थना जरूर करें।