March 2024 Capricorn Horoscope: मकर राशि के लिए मार्च महीने का मासिक राशिफल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Feb, 2024 07:31 AM

आज बात करेंगे मकर राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा। शुक्र और मंगल का गोचर आपके लग्न में हो रहा है और ये गोचर आपके लिए बेहद ही शुभ है। शुभ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March 2024 Capricorn Horoscope: आज बात करेंगे मकर राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा। शुक्र और मंगल का गोचर आपके लग्न में हो रहा है और ये गोचर आपके लिए बेहद ही शुभ है। शुभ गोचर मंगल का 3,6 और 11 में होता है। सूर्य और शनि का गोचर शुभ नहीं है। शनि की साढ़ेसाती का आखिरी फेज आपके ऊपर चल रहा है। बुध दूसरे भाव में शुभ गोचर में हैं। बुध का दूसरे भाव का गोचर शुभ होता है। गुरु चौथे भाव में हैं और पंचम में गुरु का गोचर शुभ होता है। केतु नौवें भाव में शुभ गोचर में नहीं होते हैं। 5 मार्च को शुक्र गोचर करेंगे और ये शुभ नहीं होता। बुध 7 मार्च को ही आगे चले जाएंगे। ये गोचर भी शुभ नहीं होता। सूर्य 14 मार्च को आगे चले जाएंगे। सूर्य का शुभ और बुध, शुक्र का गोचर अशुभ हो जाएगा। मंगल राशि परिवर्तन कर के दूसरे भाव में चले जाएंगे। ये गोचर आपका अच्छा नहीं होगा। 

Position of Karma and Income Place in the month of March मार्च महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान के स्वामी शुक्र हैं। कर्म स्थान का स्वामी अपने भाव के लिए बढ़िया नहीं है। गुरु सीधी दृष्टि दशम भाव को दे रहे हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आय के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं है। जिनका काम विदेश  से जुड़ा हुआ है, उनके लिए ये समय बेहद ही शानदार रहेगा। गुरु बारहवें भाव को देख रहे हैं। इनकम की हम बात करें तो शनि आपके लिए मजबूत हैं। शनि जिस भाव में होते हैं, उसे मजबूत कर देते हैं। मनी फ्लो सही रहेगा कोई दिक्कत नहीं आएगी। मंगल गुरु के केंद्रीय प्रभाव में भी है। 

Relationship status in the month of March मार्च महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप में आपको थोड़ा सा सावधान रहना होगा। मंगल सातवें भाव को दृष्टि देंगे। आपके जीवन में कोई न कोई दिक्कत जरूर आ सकती है। दो पाप ग्रहों का प्रभाव मंगल और राहु का सप्तम भाव के ऊपर। पार्टनर के साथ थोड़ी-बहुत अनबन हो सकती है। पार्टनर की हेल्थ को लेकर इशू हो सकता है। केतु आपकी राशि को देख रहे हैं। मंगल पहले से ही राशि के ऊपर हैं। गुस्सा थोड़ा ज्यादा आएगा। मार्च के महीने में अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। जो लोग रिलेशन में हैं उन्हें शादी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। लव मैरिज के चांस बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। 

Health status in the month of March मार्च महीने में सेहत की स्थिति: 15 मार्च के बाद सेहत के लिहाज से समय सही रहेगा। किसी कुंडली में सूर्य सेहत के कारक होते हैं। छठे भाव के स्वामी बुध शुभ गोचर में हैं। इसके बाद सूर्य शुभ गोचर में चले जाएंगे। हेल्थ को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। मंगल और शनि की दृष्टि अष्टम पर है। चोट लगने की सम्भावना है। 

Status of education in the month of March मार्च महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट्स के लिए समय बढ़िया है। गुरु केंद्र में हैं और चन्द्रमा के ऊपर गुरु का केंद्रीय प्रभाव रहेगा। जिस भाव में बैठे है वहां से एजुकेशन को देख रहे हैं। एग्जाम के लिए तैयारी करें। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!