Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 May, 2026 02:21 PM

आलोच्य सप्ताह (20 मई से 26 मई तक) के दौरान कोई भी सितारा अपना राशि परिवर्तन नहीं करता, इसलिए ग्रह योग किसी बदलाव के बगैर ज्यूं का त्यूं ही बना रहता है। सप्ताह के दौरान शुक्र, सूर्य, बुध नक्षत्र पर अपनी स्थिति चेंज करते हैं। सप्ताह के आखिरी दिन शाम...
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (20 मई से 26 मई तक) के दौरान कोई भी सितारा अपना राशि परिवर्तन नहीं करता, इसलिए ग्रह योग किसी बदलाव के बगैर ज्यूं का त्यूं ही बना रहता है। सप्ताह के दौरान शुक्र, सूर्य, बुध नक्षत्र पर अपनी स्थिति चेंज करते हैं। सप्ताह के आखिरी दिन शाम को बुध पश्चिम में उदय होता है। इस तरह अपरिवर्तित ग्रह योग तथा सितारों के साथ जुड़े अन्य पहलुओं को देखने से मालूम देता है कि आलोच्य सप्ताह में बेशक उठा-पटक का जोर तो बना रहेगा तो भी मार्कीट रुख में किसी चेंज की आशा नहीं दिखती।
व्यापारी नोट करें कि 15 मई को उठापटक के बाद जो रुख बना होगा ख्याल है कि इस सप्ताह में वही रुख अपनी पकड़ बनाए रखेगा। इसलिए 15 मई के मार्कीट रुख को ध्यान में रख कर ही काम का प्रोग्राम तय करना चाहिए। वैसे 20 मई को मजबूती, 25 मई बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद तथा 26 मई को घटाबढ़ी का रिएक्शन आता रहेगा, 26 मई को सायं सात बजे के बाद मार्कीट में एक तरफा झटका संभावित है।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल-तेल-बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में जनरल रुझान 15 मई वाला बना रहेगा। वैसे बीच में 20, 25, 26 मई उठापटक होती रहेगी। कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रहेगा क्योंकि कोई भी रुख पक्के तौर पर टिक न पाएगा। शेयर मार्कीट में 20 तारीख को मजबूती फिर 21, 22 को पिछला रुख, 23-24 को मार्कीट बंद रहेगी, 25 मई बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद तथा 26 मई को हलचल होती रहेगी।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में जनरल तौर पर पिछले सप्ताह वाला रुख प्रभावी रहेगा। अलबत्ता बीच में 20 मई को मजबूती, 25 मई बाद दोपहर साढ़े तीन के बाद मजबूती जबकि 26 मई को नर्मी तथा कमीबेशी होगी। 26 मई शाम सात बजे के बाद मार्कीट एकतरफ चल सकती है। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में 15 मई को यदि मंदी बनी होगी तो आलोच्य सप्ताह में मंदा बना रहेगा। बीच में 20, 25, 26 मई हलचल वाले दिन।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 20 मई को मजबूती, फिर 21 से 24 तक उतार-चढ़ाव का सिलसिला, 25 मई को बाद दोपहर तथा 26 को उठापटक हाजिर मार्कीट में लवाल काम करने से संकोच करेगा, जबकि बिकवाल रुक-रुक कर तथा थोड़ी मात्रा में काम करना पसंद करेगा।