Market Astrology (25 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

Edited By Updated: 25 Nov, 2026 09:00 AM

market astrology

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (25 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक) के दौरान कोई भी सितारा न अपना राशि परिवर्तन करता है और न ही पोजीशन चेंज करता है, इसलिए ग्रह योग ज्यूं का त्यूं ही बना रहता है, मगर नक्षत्र पर बुध अपनी स्थिति जरूर बदलता है।

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (25 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक) के दौरान कोई भी सितारा न अपना राशि परिवर्तन करता है और न ही पोजीशन चेंज करता है, इसलिए ग्रह योग ज्यूं का त्यूं ही बना रहता है, मगर नक्षत्र पर बुध अपनी स्थिति जरूर बदलता है। इस तरह ग्रह योग की अपरिवर्तित स्थिति तथा मार्कीट के साथ जुड़े अन्य पहलुओं पर विचार करने से मालूम देता है कि बेशक मार्कीट में कमीबेशी तो जरूर होती रहेगी तो भी किसी रुख परिवर्तन की कोई आशा नहीं दिखती। वैसे लिमिट में काम करना सही रहेगा।

यूं तो आलोच्य सप्ताह में मंदा रुख बने रहने की आशा है तो भी नोट करें कि इस मंदा रुख की निर्भरता 23 नवम्बर को मंदी का झटका आने पर ही होगी। इसलिए जरूरी है कि 23 नवम्बर के मार्कीट रुख को ध्यान में रख कर ही काम का प्रोग्राम बनाया जाए। वैसे 25 तारीख को दोपहर डेढ़ बजे के करीब नर्मी का रिएक्शन आ सकता है तथा 27 नवम्बर को घटाबढ़ी होगी।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाणा, मेंथा, पिपरामैंट तथा अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में सप्ताहांत तक मंदा रुख रहेगा-बीच में 25 नवम्बर दोपहर डेढ़ बजे के करीब नर्मी का रिएक्शन आएगा।  कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े एवं यार्न इत्यादि में कमीबेशी के बावजूद नर्मी का रुझान बना रहेगा। शेयर मार्कीट में 23 नवम्बर को मंदी का झटका आने पर आलोच्य सप्ताह में भी मंदा असर प्रभावी रहेगा। 25 नवम्बर दोपहर डेढ़ बजे के करीब नर्मी का रिएक्शन, जबकि 27 नवम्बर को मार्कीट शेयर ऊपर नीचे होती रहेगी।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 23 नवम्बर को जो रुख बना होगा, ख्याल है कि वही रुख इस सप्ताह में बना रहेगा इसलिए 23 नवम्बर के मार्कीट रुख को देखकर उसी के मुताबिक काम करना सही रहेगा। गुड़, खाण्ड, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं तथा मिश्री इत्यादि में मोटे तौर पर मंदा रुख बना रहेगा। बीच में 25 तथा 27 नवम्बर खास दिन।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, माष तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में शुरू सप्ताह से मंदा बनने पर आगे मंदा का काम करें। हाजिर मार्कीट में लवाल खामोश तमाशाई बना रहेगा जबकि बिकवाल काम-धंधे में एक्टिव रह कर बिकवाली के काम में व्यस्त रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!