महापौर ने छठ पूजा की तैयारियों का वासुदेव घाट पर किया निरीक्षण

Edited By Updated: 14 Nov, 2026 11:23 AM

mayor inspects vasudev ghat chhath puja

दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही ने शुक्रवार को सिटी एसपी जोन स्थित वासुदेव घाट का निरीक्षण कर छठ पर्व के मद्देनजर की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद राजपाल राणा, पार्षद सुमन गुप्ता सहित निगम के वरिष्ठ...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही ने शुक्रवार को सिटी एसपी जोन स्थित वासुदेव घाट का निरीक्षण कर छठ पर्व के मद्देनजर की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद राजपाल राणा, पार्षद सुमन गुप्ता सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने घाट पर छठ पूजा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा विभिन्न छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएंगी। 

घाट पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महापौर ने संबंधित एसडीएम से भी बातचीत की तथा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त टेंट लगाने और घाट परिसर में आवश्यक सुविधाओं को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा-अचज़्ना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। महापौर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम द्वारा छठ घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से दवाइयों का छिड़काव कराया जा रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!