Monthly Numerology July Prediction: जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा जुलाई का महीना

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 12:38 PM

monthly numerology july prediction

Monthly Numerology July Prediction 2026: अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्मतिथि (1 से 31) के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है। उदाहरण के लिए, यदि आपका जन्म 14 तारीख को हुआ है तो 1+4 = 5, यानी आपका मूलांक 5 होगा। आइए जानते हैं जुलाई...

Monthly Numerology July Prediction 2026: अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्मतिथि (1 से 31) के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है। उदाहरण के लिए, यदि आपका जन्म 14 तारीख को हुआ है तो 1+4 = 5, यानी आपका मूलांक 5 होगा। आइए जानते हैं जुलाई 2026 का महीना मूलांक 1 से 9 वालों के लिए क्या खास लेकर आया है।

मूलांक 1 (जन्मतिथि: 1, 10, 19, 28)
जुलाई का महीना नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि और निवेश से लाभ होगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।  
उपाय: सुबह उठकर फिटकरी से अपने दांत साफ करें।

मूलांक 2 (जन्मतिथि: 2, 11, 20, 29)
यह महीना भावनात्मक संतुलन और पारिवारिक सुख लेकर आएगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर निर्णय लें। टीमवर्क से सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें, बजट डगमगा सकता है।
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। कोई गूड न्यूज मिलेगी, जिसका लंबे समय से इंतजार था। मानसिक तनाव से बचें, चीजों को लाइटली लें।
उपाय: चांदी से बनी कोई चीज़ अपने पास रखें।

मूलांक 3 (जन्मतिथि: 3, 12, 21, 30)
जुलाई में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिससे बखूबी निभाएंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे, जो आर्थिक स्थिती में सुधार करेंगे। रिश्तों में मनमुटाव खत्म होगा, मजबूती आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सर्द-गर्म होने से बचें।
उपाय: श्रीकृष्ण की पूजा करें।

मूलांक 4 (जन्मतिथि: 4, 13, 22, 31)
मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। धीरे-धीरे आर्थिक मजबूती आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दिनचर्या नियमित रखें।
उपाय: हरे रंग की चीज़ें मंदिर में दान करें।

मूलांक 5 (जन्मतिथि: 5, 14, 23)
जुलाई आपके लिए अवसरों से भरा रहेगा। व्यापार, मार्केटिंग, मीडिया, आई.टी और संचार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। यात्रा भी लाभदायक रहेगी। नई डील मिलते ही सफलता आपके कदम चूमेगी। अचानक से कोई खुशखबरी मिलने के योग हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। एक्स के साथ फिर से रिलेशन में आ सकते हैं। फिटनेस अच्छी रहेगी।
उपाय- पीपल की 7, 11 या 21 परिक्रमा करें।

मूलांक 6 (जन्मतिथि: 6, 15, 24)
यह महीना सुख-सुविधाओं और पारिवारिक खुशियों में वृद्धि करने वाला रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, डबल होने के योग प्रबल हैं। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा, बॉस से खूब शाबाशी मिलेगी।
बचत बढ़ेगी। कहीं पर भी इंवेस्ट करने से पहले घरवालों के साथ विचार करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। योग को अपनाएं, आपके लिए बेहतर विकल्प है।
उपाय- तुलसी के पौधे पर स्वच्छ जल अर्पित करें।

मूलांक 7 (जन्मतिथि: 7, 16, 25)
आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा। शोध, शिक्षा और लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। कागजी कारवाई पर विशेष नजर रखें। नए अवसर मिलेंगे। जो आपको धीरे-धीरे आर्थिक लाभ की तरफ ले जाएंगे। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। पर्याप्त आराम करें। अपने शरीर से उतना काम लें, जितनी उसकी क्षमता हो।
उपाय- ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

मूलांक 8 (जन्मतिथि: 8, 17, 26)
जुलाई मेहनत का फल देने वाला महीना रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। जो आपको ढेरों सुख और संतोष देंगे। पदोन्नति के योग हैं। निवेश से अच्छा लाभ होगा। परिवार का प्रेम और  सहयोग मिलेगा। पुरानी समस्याओं में राहत मिल सकती है।
उपाय: गले में पीले रंग का धागा पहनें।

मूलांक 9 (जन्मतिथि: 9, 18, 27)
यह महीना साहस और सफलता का संकेत दे रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी कार्यों और व्यवसाय में अच्छी प्रगति हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने के भी योग हैं। नई उपलब्धियां मिल सकती हैं, जो कल्पना से परे होंगी। आय में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन अनचाहे खर्च भी बढ़ेंगे। रिश्तों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा। पूरा माह ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। भवन, भूमि और वाहन का बरपूर सुख लेंगे।
उपाय: मां दुर्गा की उपासना करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!