आंखों में पवित्रता हो तो हर व्यक्ति वंदनीय नजर आता है, मोरारी बापू ने समझाया 'स्वीकार' का अनमोल मंत्र

Edited By Updated: 16 Nov, 2026 02:24 PM

morari bapu acceptance mantra

पूज्य संत मोरारी बापू ने अपने प्रवचन में जीवन को बेहतर बनाने और दूसरों के प्रति सकारात्मक भाव रखने का एक बेहद सुंदर संदेश दिया। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी के प्रसंग के माध्यम से समझाया कि जब इंसान की दृष्टि पवित्र हो जाती है तो उसे हर व्यक्ति में...

पूज्य संत मोरारी बापू ने अपने प्रवचन में जीवन को बेहतर बनाने और दूसरों के प्रति सकारात्मक भाव रखने का एक बेहद सुंदर संदेश दिया। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी के प्रसंग के माध्यम से समझाया कि जब इंसान की दृष्टि पवित्र हो जाती है तो उसे हर व्यक्ति में सम्मान और वंदना के योग्य भाव नजर आने लगते हैं।

मोरारी बापू ने बताया कि एक बार किसी व्यक्ति ने गोस्वामी तुलसीदास जी से सवाल किया कि आप दुर्जनों और राक्षसों तक की वंदना क्यों करते हैं? सभी को प्रणाम करने के पीछे क्या कारण है? इस पर तुलसीदास जी ने बहुत सुंदर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा से जब मेरी आंखें पवित्र हो गईं तो मुझे संसार में हर कोई वंदनीय दिखाई देने लगा। इसलिए मैं सभी को स्वीकार करता हूं और किसी का निषेध नहीं करता।

इस बात को आगे बढ़ाते हुए मोरारी बापू ने क्रिकेट का उदाहरण देकर जीवन की एक बड़ी सीख समझाई। उन्होंने कहा कि आजकल क्रिकेट का दौर चल रहा है। मैदान में बल्लेबाज का काम रन बनाना होता है। वह चौके-छक्के लगाने के लिए पूरी ताकत से गेंद पर प्रहार करता है। लेकिन दूसरी ओर फील्डर का काम उस गेंद को पकड़ना होता है।

कई बार फील्डर बाउंड्री के पास दौड़ते हुए गिरने की स्थिति में भी गेंद को पकड़ लेता है। कोई झुककर कैच लपकता है तो कोई शरीर को संभालते हुए नियमों और मर्यादाओं का ध्यान रखता है। इस दौरान किसी के घुटने छिल जाते हैं, किसी की कोहनी में चोट लग जाती है और कभी खून भी निकल आता है। इसके बावजूद वह गेंद को छोड़ता नहीं, बल्कि उसे स्वीकार कर लेता है।

बापू ने इसी उदाहरण के जरिए समझाया कि जीवन में भी हमें कई तरह के प्रहारों और विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग अपने शब्दों से चोट पहुंचाते हैं तो कुछ अपने व्यवहार से परेशान करते हैं। दुनिया में हर व्यक्ति अपने स्वभाव के अनुसार व्यवहार करेगा, लेकिन हमें यह तय करना है कि हम उन बातों को किस तरह लेते हैं।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति हर परिस्थिति में स्वीकार करना सीख लेता है, वह जीवन की परीक्षा में हारता नहीं है। ठीक उसी तरह जैसे क्रिकेट में गेंद को सफलतापूर्वक पकड़ने वाला खिलाड़ी अपनी टीम के लिए कैच पूरा करता है और बल्लेबाज आउट हो जाता है।

मोरारी बापू ने 'स्वीकार' को जीवन का महामंत्र बताते हुए कहा कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, हमें धैर्य और विनम्रता के साथ उन्हें स्वीकार करना चाहिए। कभी झुकना पड़े, कभी चोट सहनी पड़े या कभी आंसू बहाने पड़ें, फिर भी मन में स्वीकार का भाव बनाए रखना चाहिए।

उनका संदेश था कि जो व्यक्ति दूसरों के व्यवहार और जीवन की परिस्थितियों को समझते हुए स्वीकार करना सीख जाता है, वह भीतर से मजबूत बनता है। अंत में ईश्वर भी उसी के पक्ष में खड़े होते हैं जो हर परिस्थिति में धैर्य, प्रेम और विनम्रता बनाए रखता है। यही स्वीकार भाव जीवन को सरल और सुंदर बनाने का रास्ता दिखाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!