महाकाल की नगरी में गूंजेगी मोरारी बापू की रामकथा, सांदीपनि आश्रम के सामने होगा भव्य आयोजन

Edited By Updated: 15 Nov, 2026 10:28 AM

morari bapu ram katha ujjain 2026

महाकाल की नगरी उज्जैन में 17 नवंबर को भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सुप्रसिद्ध रामकथा वाचक संत मोरारी बापू अपनी भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत उज्जैन पहुंचेंगे और खाकचौक में श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।

उज्जैन (विशाल ठाकुर) : महाकाल की नगरी उज्जैन में 17 नवंबर को भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सुप्रसिद्ध रामकथा वाचक संत मोरारी बापू अपनी भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत उज्जैन पहुंचेंगे और खाकचौक में श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। खास बात यह है कि कथा का आयोजन अंकपात रोड स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम के ठीक सामने किया जा रहा है। मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने गुरु सांदीपनि से शिक्षा प्राप्त की थी। ऐसे पावन स्थल पर मोरारी बापू की रामकथा होना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक अवसर होगा।

आयोजन समिति के अनुसार, बापू दो स्पेशल ट्रेनों से करीब 900 अनुयायियों के साथ उज्जैन पहुंचेंगे। कथा के लिए पांच बीघा जमीन पर विशाल वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। 30 हजार वर्गफीट में पिलरलेस डोम बनाया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए दो भोजनशालाओं की व्यवस्था भी रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 7:30 बजे बापू का उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आगमन होगा। इसके बाद बाबा महाकाल के दर्शन, मां शिप्रा और सांदीपनि आश्रम में दर्शन करेंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रामकथा होगी। इस एक दिवसीय आयोजन पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वर्ष 2023 के बाद मोरारी बापू का उज्जैन में यह एक और विशेष धार्मिक आगमन होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!