Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jul, 2023 08:45 AM
यह आदर्श दाम्पत्य नहीं मैंने सुना है एक शाम पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। रात पति ने पत्नी को एक चिट दी। जिस पर लिखा था
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
यह आदर्श दाम्पत्य नहीं
मैंने सुना है: एक शाम पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। रात पति ने पत्नी को एक चिट दी। जिस पर लिखा था : मुझे कल बॉम्बे जाना है। 6 बजे की ट्रेन है, अत: 5 बजे उठा देना। पति चिट देकर आराम से सो गया। सुबह उठा और घड़ी को देखा तो 8 बज रहे थे। पति बड़ा क्रोधित हुआ।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तभी पति की नजर पास पड़ी चिट पर गई। उसमें लिखा था : श्रीमान जी ! 5 बज गए हैं, उठ जाइए।
पति-पत्नी के ये तो हाल हैं, फिर भी कहते हैं, ‘‘हम साथ-साथ हैं।’’ यह आदर्श दाम्पत्य तो नहीं है।
नगर में संत
नगर में संत का आना भाग्य है। संत का अपने घर आना अहोभाग्य है। संत को याद करना सौभाग्य है। संत हमें याद करें-यह परम भाग्य है। खुद संत हो जाना यह महाभाग्य है। इतना सब होते हुए भी हम न सुधरें तो यह दुर्भाग्य है।