Muni Shri Tarun Sagar: जैन धर्म को समझने के लिए दिमाग नहीं दिल चाहिए

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Jul, 2023 08:58 AM

muni shri tarun sagar

समाधि मन का रोग आधि है, तन का रोग व्याधि है, पद का रोग उपाधि है और इन तीनों रोगों की दवा-समाधि है। ज्ञानी का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

समाधि
मन का रोग आधि है, तन का रोग व्याधि है, पद का रोग उपाधि है और इन तीनों रोगों की दवा-समाधि है। ज्ञानी का विश्वास आधि, व्याधि, उपाधि में नहीं : समाधि में होता है। समाधि अपने हाथ से मृत्यु को निमंत्रण देना है। मृत्यु और समाधि में फर्क है। पुराना कपड़ा छोड़कर नया कपड़ा ले लेना यह मृत्यु है और पुराना छोड़ना और फिर नया नहीं लेना-यह समाधि है।

PunjabKesari Muni Shri Tarun Sagar

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

संसार और संन्यास
पानी और मन का एक ही स्वभाव और गति है। दोनों ही स्वभाव से अधोगामी हैं। पानी को जमीन पर डालें तो जिधर ढलान होगी उधर बह जाएगा। मन का भी यही हाल है। मन भी हमेशा नीचे (संसार) की ओर दौड़ता है फिर भी इनकी गति को बदला जा सकता है। पानी को यंत्र और मन को मंत्र मिल जाए तो दोनों ऊर्ध्वगामी हो सकते हैं। मन नीचे की तरफ दौड़े तो ‘संसार’ है और ऊपर की तरफ चढ़े तो ‘संन्यास’ है।

PunjabKesari Muni Shri Tarun Sagar

भारत में भ्रष्टाचार
मैंने सुना है : अमरीका, रूस और भारत के राष्ट्रपति भगवान से मिले। भगवान से बुश ने पूछा, ‘‘प्रभु! मेरे देश से भ्रष्टाचार कब खत्म होगा?’’

भगवान बोले, ‘‘पूरे 60 साल बाद।’’ यह सुनकर बुश की आंखों में आंसू आ गए क्योंकि ये अच्छे दिन देखने के लिए वह तब तक जीवित नहीं रहेंगे।

फिर पुतिन ने यही प्रश्न भगवान से पूछा। भगवान ने कहा, ‘‘50 साल बाद।’’ जवाब सुनकर पुतिन की भी आंखों में आंसू आ गए। समस्या वही थी।  

आखिर में डा. अब्दुल कलाम ने भगवान से पूछा, ‘‘प्रभो ! और मेरे देश से भ्रष्टाचार कब खत्म होगा ?’’ यह सुनकर इस बार खुद भगवान की आंखों में आंसू आ गए। इसका मतलब?’’

PunjabKesari Muni Shri Tarun Sagar

जैन धर्म का सार
जैन धर्म खुद तो जबरदस्त है, मगर वह किसी के साथ ‘जबरदस्ती’ कभी नहीं करता। इस धर्म को समझने के लिए दिमाग नहीं दिल चाहिए। व्यवहार में अहिंसा, विचारों में अनेकांत और जीवन में अपरिग्रह यही जैन धर्म है।

जैन धर्म का सार यदि एक शब्द में कहना हो तो वह शब्द है वीतरागता। जैन धर्म में व्यक्ति ही नहीं व्यक्तित्व की पूजा की प्रेरणा है। जैन धर्म हीरा है मगर दुर्भाग्य है कि आज यह कोयला  बेचने वालों के हाथों में आ गया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!