मोदी ने बालेन्द्र शाह को दिए बनारसी स्टॉल, काशी का गंगाजल और कलमकारी रामायण

Edited By Updated: 24 Nov, 2026 11:59 AM

nepal pm balen shah

भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पी.एम. बालेंद्र शाह को भारत की ओर से आकर्षक उपहार भेंट...

नई दिल्ली (एजैंसी): भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पी.एम. बालेंद्र शाह को भारत की ओर से आकर्षक उपहार भेंट किए। इन उपहारों में कलमकारी संपूर्ण रामायण चित्रावली, चंदन के डिब्बे में रेशम से बना एक बनारसी उत्तरीय (पटका) और ‘गंगाजल’ उपहार में दिया। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी ने शाह को एक चित्रावली भेंट की, जिसमें भगवान राम की यात्रा की प्रमुख घटनाओं को दर्शाया गया है। उनके जन्म और वनवास से लेकर रावण पर उनकी विजय तथा अयोध्या वापसी तक।  

आंध्र प्रदेश की पारंपरिक ‘श्रीकालहस्ती’ शैली में, बांस की कलम और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके सूती कपड़े पर हाथ से बनाई गई यह कलाकृति, भारत की कथावाचन की समृद्ध परंपरा, भक्ति और पारंपरिक शिल्प कौशल को दर्शाती है। यह भारत और नेपाल के बीच के स्थायी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक बंधन का भी प्रतीक है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!