Shhh! किसी से शेयर न करें ये राज़

Edited By Lata,Updated: 21 Jan, 2019 04:40 PM

never discuss your secrets to anyone

असुरों के गुरु कहे जाने वाले आदि गुरु शुक्राचार्य अपने समय के समस्त विद्वानों और धर्म ग्रंथों के ज्ञाता थे। शुक्राचार्य की कही गई नीतियां आज भी बहुत महत्व रखती हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
असुरों के गुरु कहे जाने वाले आदि गुरु शुक्राचार्य अपने समय के समस्त विद्वानों और धर्म ग्रंथों के ज्ञाता थे। शुक्राचार्य की कही गई नीतियां आज भी बहुत महत्व रखती हैं। उनके द्वारा बहुत सी ऐसी बातें हैं जिन्हें आज भी याद किया जाता है। आज हम उन्हीं में से 9 ऐसी बातों के बारे में बात करेंगे जो शायद ही किसी को पता होगी। कहा जाता है कि व्यक्ति से जुड़ी ये बातें अगर किसी को पता चल जाए तो उसके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।  
PunjabKesari
आयुर्वित्तं गृहच्छिद्रं मंत्रमैथुनभेषजम्।
दानमानापमानं च नवैतानि सुगोपयेतू।।


कई लोगों को बहुत सी चीज़ों में दिखावा करने की आदत होती है। जबकि ये आदत आपको लोगों से धीरे-धीरे दूर ले जाती है। लोगों की नजर में आपके प्रति प्रेम-प्यार भी कम हो जाता है। तो इस आदत को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए या किसी ओर के सामने इस बात को जाहिर नहीं करना चाहिए।   

ये बात तो सब जानते ही हैं कि व्यक्ति को कभी भी हार और अपमान का सामना करना पड़ सकता है तो इन बातों को हमेशा छिपा कर रखना ही मनुष्य के लिए बेहतर होता है। अगर ये बात किसी के सामने आ जाए तो आप उनकी हंसी के पात्र बन सकते हैं। 
PunjabKesari
जब भी हम पूजा-पाठ करते हैं तो हम कई मंत्रों का भी उच्चारण करते हैं। ऐसे में हमें वो मंत्र किसी के साथ भी शेयर नहीं करने चाहिए। कहा गया है कि जो लोग अपने पूजा-पाठ को गुप्त रखते हैं, उन्हीं को पुण्य मिलता है। 

ऐसा कहा जाता है कि आपके धन की जानकारी जितने कम लोगों को होगी उतना ही आपके लिए अच्छा साबित होगा। वरना बहुत से लोग धन लालच में आपके साथ कभी भी बूरा कर सकते हैं। 
PunjabKesari
कहते हैं कि अपनी उमर कभी भी किसी को नहीं बतानी चाहिए। क्योंकि आयु का पता चलने पर आपके विरोधी इस बात का प्रयोग समय आने पर आपके खिलाफ भी कर सकते हैं।

अगर कोई अपने गृह के दोष को शांत करवाने के लिए उपाय करता हो तो उसे वे उपाय गुप्त रखने चाहिए। कहते हैं अगर इसके बारे में किसी को बता दिया जाए तो फिर इसका कोई फल नहीं मिलता। 

कई लोगों को किसी न किसी बीमारी की वजह से डाक्टर के पास जाना पड़ता है तो ऐसे में आपके दुश्मन आपकी किसा बीमारी का भी फायदा उठा सकते हैं। इसलिए हमें इस बात को भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।  

मैथुन की प्रक्रिया पति और पत्नी के बीच की गुप्त बातों में से एक होती है। इस बात को जितना हो सके छिपा करके रखना सही होता है। 
PunjabKesari
व्यक्ति को समय-समय पर गरीबों को दान करते रहना चाहिए और इस बात को उतना ही गुप्त रखना चाहिए। क्योंकि लोगों के बीच किया गया दान दिखावा ही होता है।  
आप भी पूजा में काले कपड़े पहनकर जाते हैं तो...(video)
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!