November 2023 Aries Horoscope: मेष राशि के लिए नवंबर महीने का राशिफल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Nov, 2023 08:48 AM

आज बात करेंगे मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा। गुरु चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा आपकी कुंडली में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

November 2023 Aries Horoscope: आज बात करेंगे मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा। गुरु चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा आपकी कुंडली में तीसरे भाव में हैं। शुक्र पंचम भाव में हैं और शुभ गोचर में है। केतु भी छठे भाव में आ गए हैं। मंगल और बुध रहेंगे सप्तम भाव में। शनि ग्यारहवें भाव में शुभ गोचर में हैं। गुरु आपके ऊपर पॉजिटिव असर दिखाना शुरू कर देंगे। 

Position of karma and income place in the month of November नवंबर माह में कर्म और आय स्थान की स्थिति: सबसे पहले 3 नवंबर को बुध का गोचर होगा और ये शुभ गोचर में आ जाएंगे। 6 नवंबर को शुक्र नीच हो जाएंगे। ये शुभ नहीं है। सूर्य और मंगल का गोचर 16 नवंबर को होगा। कर्म के लिहाज से ये भाव सही रहेगा। शनि ग्यारहवें भाव में है और अपनी मूलत्रिकोण राशि में है। पैसों से जुड़ी कोई दिक्कत आपको नहीं आएगी। गुरु सीधा भाग्य स्थान को एक्टिव करेंगे। राहु बारहवें में हैं तो थोड़े खर्चे बढ़ सकते हैं। 

Relationship status in the month of November नवंबर माह में रिलेशन की स्थिति: सप्तम पर कोई पाप ग्रह नहीं होगा 16 नवंबर के बाद। शुक्र का छठे जाना सही नहीं है लेकिन गुरु की दृष्टि आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगी। अगर पार्टनर की सेहत में कोई परेशानी थी तो वो भी सही हो जाएगी। जिनकी शादी नहीं हुई है उनके लिए शादी का दरवाजा भी खुल जाएगा। गुरु पंचम और सप्तम दोनों को एक्टिवेट कर रहे हैं। जिन लोगों की पहली शादी टूट चुकी है इस दौरान उनके भी शादी के योग बन रहे हैं। 

Health condition in the month of November नवंबर माह में सेहत की स्थिति: सेहत का स्वामी आपकी कुंडली में बुध बनता है। लग्नेश का अष्टम में जाना सही नहीं है। चोट-चपेट का खतरा ज्यादा हो सकता है। राहु इस भाव को एक्टिव कर रहे हैं। 

Status of education in the month of November नवंबर माह में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत सही रहने वाला है। गुरु स्टूडेंट्स को पॉजिटिव बना देंगे। बुध शुभ गोचर में हैं। मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिलने की सम्भावना है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-11505827989572

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!