November 2023 Pisces Horoscope: मीन राशि के लिए नवंबर महीने का राशिफल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 15 Nov, 2023 07:52 AM

आज बात करेंगे मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा। राहु का चंद्रमा के ऊपर से गोचर शुरू हुआ है। चंद्रमा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

November 2023 Pisces Horoscope: आज बात करेंगे मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा। राहु का चंद्रमा के ऊपर से गोचर शुरू हुआ है। चंद्रमा चौथे भाव में और शुक्र छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। केतु सप्तम भाव में शुभ नहीं है। सूर्य और मंगल अष्टम भाव में शुभ गोचर में नहीं हैं। शुक्र राशि परिवर्तन कर जाएंगे। शुक्र वैसे नीच राशि में होते हैं लेकिन यहां पर ये बढ़िया फल प्रदान करेंगे। बुध अष्टम भाव से नौवें भाव में आ जाएंगे। 16 नवंबर को मंगल और सूर्य गोचर करेंगे। सूर्य का गोचर दसवें भाव में शुभ होता। मंगल का गोचर आठवें भाव में शुभ होता है।

Position of karma and income place in the month of November नवंबर माह में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म के स्थान का स्वामी राहु-केतु भाव में था। गुरु की दृष्टि अपने भाव के ऊपर पड़ रही है। इनकम में कोई दिक्कत देखने को नहीं मिलेगी लेकिन प्रमोशन में काम में थोड़ी देरी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Relationship status in the month of November नवंबर माह में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। शनि बुध को देख रहे हैं। बुध को राहु देख रहे हैं। शादीशुदा जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। केतु और मंगल दोनों सप्तम को सप्तमेश को प्रभावित कर रहे हैं। पार्टनर के साथ कनफ्लिक्ट बढ़ सकता है। शादी का कारक ग्रह शुक्र राहु-केतु के प्रभाव में है।

Health condition in the month of November नवंबर माह में सेहत की स्थिति: छठा भाव शनि के प्रभाव में है लेकिन गुरु की भी दृष्टि इसके ऊपर पड़ रही है। अगर कोई शारीरिक दिक्कत आ भी रही है तो आगे जाकर वो सही हो जाएगी।

Status of education in the month of November नवंबर माह में शिक्षा की स्थिति: चंद्रमा से दूसरे भाव में गुरु का गोचर शुभ होता है। जो लोग आगे प्रैक्टिकल काम करना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत बढ़िया है। अगर किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें भी शुभ परिणाम मिलेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-11505827989572


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!