November Grah Gochar 2023: नवंबर में शनि समेत ये 5 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन !

Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Nov, 2023 08:05 AM

november grah gochar

हिंदू पंचांग के अनुसार नवंबर का महीना व्रत-त्योहार के लिहाज से काफी खास होता है। इस दौरान बहुत से प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। करवा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

November Grah Gochar 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार नवंबर का महीना व्रत-त्योहार के लिहाज से काफी खास होता है। इस दौरान बहुत से प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। करवा चौथ के व्रत से नवंबर माह की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि त्योहारों के साथ-साथ ग्रहों के गोचर के हिसाब से भी ये माह बहुत से परिवर्तन लेकर आएगा। ज्योतिष गणना और पंचांग के मुताबिक इस माह शनि समेत 5 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिससे बहुत सी राशियां ऐसी हैं जिन्हें भरपूर फायदा देखने को मिलेगा और कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस माह में एक खास बात यह भी है कि नवंबर में न्याय के देवता शनि वक्री से मार्गी हो जाएंगे। जब शनि देव सीधी दिशा में चलना प्रारंभ करते हैं, तो इसे शनि मार्गी कहा जाता है। तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं कि कौन से बड़े 5 ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

PunjabKesari November Grah Gochar

Planet Transit in November 2023 नवंबर ग्रह गोचर: पंचांग के मुताबिक नवंबर में सूर्य, शनि, शुक्र, बुध और मंगल ग्रह गोचर करने जा रहे हैं।

Budh Gochar बुध गोचर 2023 - 6 नवंबर 2023
बुध जिन्हें ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। ये 6 नवंबर को शाम 4 बजकर 32 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद  27 नवंबर को सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर फिर गोचर करेंगे और धनु राशि में आ जाएंगे।

Mangal Gochar मंगल गोचर 2023 - 16 नवंबर 2023
मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ये 16 नवंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 4 मिनट पर गोचर करेंगे और वृश्चिक राशि में आ जाएंगे।

PunjabKesari November Grah Gochar

Surya Gochar सूर्य गोचर 2023 - 17 नवंबर 2023
सूर्य देव 17 नवंबर को सुबह 1 बजकर 30 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि यहां पहले से ही  बुध और मंगल ग्रह विराजमान हैं। इस वजह से इस दौरान त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।

These zodiac signs will be lucky due to this transit इन गोचर की वजह से ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली

नवंबर में ग्रहों का गोचर मेष, वृषभ, तुला, कर्क और कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आएगा। इसके बाद से ही नौकरी में भी प्रमोशन मिलने के चांस है। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको भी मुनाफ़ा मिलने के चांस है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

PunjabKesari November Grah Gochar

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!