November Tarot Horocope: नवंबर महीने में क्या कहते हैं, आपकी किस्मत के कार्ड्स

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Nov, 2023 11:22 AM

november tarot horocope

मेष- यह मंथ आपके लिए शुभता और सौभाग्य लेकर आने वाला है। महीने के शुरुआत में ही रोजी-रोजगार से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह मंथ आपके लिए शुभता और सौभाग्य लेकर आने वाला है। महीने के शुरुआत में ही रोजी-रोजगार से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के युवा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। महीने के आखिर में माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

वृष- अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं और पार्टनरशिप में बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए यह महीना बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना साकार रूप लेती हुई नजर आएगी। भाई-बहनों के साथ एकता बनी रहेगी। अपनी सूझ-बूझ से बाजार में फंसा धन भी निकालने में कामयाब हो जाएंगे। ससुराल पक्ष से कोई दुखद खबर सुनने को मिल सकती है।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

मिथुन- इस माह अपने काम से जुड़ी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। इस राशि के युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश में सफल होंगे। घर में कोई पुराना दोस्त आपको मिलने के लिए आएगा। मन नई-नई चीजों को खरीदने का करेगा, सोच-समझ कर खर्च करें। प्रेम संबंधों में चल रही अनबन दूर होगी। घर के लिए जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। एसिडिटी के कारण तकलीफ रहेगी।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक-2

कर्क- इस महीने कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो किस्मत बदल देगा। पैतृक संपत्ती से बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। किसी शुभ समाचार को सुनकर मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के युवा अपना सारा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। गुप्त रोग होने की संभावना है, साफ-सफाई का ध्यान रखें।
उपाय- शिव परिवार की सेवा करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक-1

सिंह- यह माह सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को कुछ ऐसे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं जिसमें आपकी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने किसी काम को पूरा करने के लिए अपने सीनियर की मदद लेंगे। बच्चों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स से बच कर रहे, फ्रॉड हो सकता है। स्वस्थ रहेंगे।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक-3

कन्या- यह मंथ छात्रों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस महीने सोचे हुए काम को समय पर पूरा कर लेने से राहत की सांस लेंगे। व्यापारिक तथा आर्थिक दृष्टि से स्थिति ठीक रहेगी। समाज में आपके परिवार का सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता के साथ बातचीत करेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो माह के आखिर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत में हो रहे बदलाव को नजरअंदाज न करें।  
उपाय- देवी दुर्गा को लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर उपासना करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

तुला- इस महीने नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। मंथ के आखिर में लव पार्टनर के साथ मिलकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला करेंगे।
उपाय- प्रतिदिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4

वृश्चिक- इस मंथ कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर बॉस के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के हसीन पल बिताने का मौका मिलेगा। व्यवसाय की दृष्टि से यह माह आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर विशेष चर्चा कर सकते हैं। लव लाइफ को सुखद बनाने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे। सर्दी या एलर्जी की तकलीफ हो सकती है।
उपाय- तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

धनु- इस माह नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। इस महीने व्यापारियों को बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। पार्टनर की जरूरतों को नजर अंदाज न करें। माता के साथ किसी परिजन के घर जा सकते हैं।
उपाय- शिव भगवान को बेलपत्र चढ़ाकर पूजा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

मकर- यह माह मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। किसी को भी पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। माह के मध्य में किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।    
उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

कुंभ- इस मंथ कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होता हुआ नजर आएगा। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन तथा ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर में हलचल बनी रहेगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता जल्द ही फाइनल हो जाएगा। दांतों का दर्द बढ़ सकता है।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

मीन- यह महीना मीन राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहना वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका विवाद हो सकता है। कामकाजी महिलाओं को इस मंथ घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल में थोड़ी मुश्किलें आ सकती है। जमीन-जायदाद को लेकर भाईयों के साथ विवाद हो सकता है। छात्र पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। महीने के आखिर में साथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।    
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!