Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Dec, 2018 12:20 PM
वर्ष 2018 को अलविदा कहने का समय आ गया है। 2019 के स्वागत में कुछ ही दिन बचे हैं। तो उससे पहले क्यों न जान लें अंग्रेजी नववर्ष 2019 कैसा रहने वाला है। अंक ज्योतिष को प्रचलित भाषा में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं, ज्यादातर लोग इसे विदेशी ज्ञान के नाम से...
ये नहीं देखा तो क्या देखा (video)
वर्ष 2018 को अलविदा कहने का समय आ गया है। 2019 के स्वागत में कुछ ही दिन बचे हैं। तो उससे पहले क्यों न जान लें अंग्रेजी नववर्ष 2019 कैसा रहने वाला है। अंक ज्योतिष को प्रचलित भाषा में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं, ज्यादातर लोग इसे विदेशी ज्ञान के नाम से जानते हैं। हकीकत में ऐसा नहीं है अंक ज्योतिष हमारे भारत की ही देन है। आश्चर्य में डाल देने वाले इस ज्ञान की सच्चाई और उपयोगिता आधुनिक उपकरणों से सिद्ध हुई है। सबसे पहले अपनी बर्ड डेट से जानें क्या है आपका मूलांक-
मूलांक 8- 8, 17, 26 तारीखों को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। आपका प्रतिनिधि ग्रह शनि है। आप अपने संकोची स्वभाव को जल्दी ही त्याग दीजिए अन्यथा भविष्य में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अधिकारी से मिलते समय हिचकिचाएं नहीं, खुलकर अपने विचार रखें। इंटरव्यू आदि में भी आपकी इसी नेचर के कारण आपको हानि उठानी पड़ती है। जो जीवन में आपको आगे नहीं बढ़ने देती और बहुत सारे अच्छे मौके हाथ से फिसल जाते हैं। दूसरों के भरोसे अपना काम मत छोड़िए। सफलता पाने में आपका ये रवैया सबसे बड़ा बाधक है। अधिक छिछोरा होना ठीक नहीं है। चाहे आपके दिल में कुछ नहीं है, दूसरे इसका गलत अर्थ निकाल लेते हैं। आपको चाहिए कि आप अपने अशुभ समय का ध्यान रखें। दुर्बल ग्रह स्थिति में लेन-देन या किसी भी प्रकार का कोई नया व्यापारिक समझौता नहीं करें।
2019 में शनि देव की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी। अच्छे कर्म करेंगे तो शनि बलवान होगा। दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करें, जैसा आप दूसरों से अपने लिए चाहते हैं। स्वास्थ्य में परेशानियां आ सकती हैं, खान-पान का खास ध्यान रखें। कोई बड़ा खर्चा आने से योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं। सोच-समझ कर खर्च करें। अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर लाइफ का भरपूर लुत्फ उठाएं।
शुभ अंक : 8, 17 और 26
शुभ रंग : नीला, भूरा और बैंगनी
शुभ दिन : शनिवार
शुभ रत्न : नीलम
मूलांक 1 वालों के लिए आने वाला साल कैसा रहेगा
मूलांक 2 वालों के लिए 2019 में क्या खास है
मूलांक 3 वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल !
मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल !
मूलांक 5 वालों के लिए 2019 में क्या खास है
मूलांक 6 वालों के लिए 2019 में क्या खास है
मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल !