Numerology Lucky Dates Child Prediction : माता-पिता के लिए वरदान माने जाते हैं इन तारीखों पर जन्मे बच्चे, जानें क्यों

Edited By Updated: 10 Sep, 2026 03:19 PM

numerology lucky dates child prediction

अंकज्योतिष के अनुसार, किसी भी  व्यक्ति की जन्म तिथि उसके स्वभाव, भाग्य और भविष्य के संकेत देती है। शास्त्रों और अंकशास्त्र के अनुसार, महीने के कुछ विशेष तारीखों पर जन्मे बच्चे अपने माता-पिता के लिए बहुत भाग्यशाली और वरदान के समान साबित होते हैं।

Numerology Lucky Dates Child Prediction : अंकज्योतिष के अनुसार, किसी भी  व्यक्ति की जन्म तिथि उसके स्वभाव, भाग्य और भविष्य के संकेत देती है। शास्त्रों और अंकशास्त्र के अनुसार, महीने के कुछ विशेष तारीखों पर जन्मे बच्चे अपने माता-पिता के लिए बहुत भाग्यशाली और वरदान के समान साबित होते हैं। ये बच्चे  न केवल खुद जीवन में अपार सफलता पाते हैं, बल्कि अपने परिवार के नाम और मान-सम्मान को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन से मूलांक के लोग हैं, जो अपने माता-पिता के लिए बहुत लकी माने जाते हैं।

भाग्यशाली तारीखें और मूलांक का गणित

मूलांक 1
सूर्य देव के प्रभाव से ये बच्चे जन्मजात लीडर होते हैं। इस तारीख को जन्मे बच्चों में जन्मजात नेतृत्व क्षमता होती है। ये बच्चे आत्मविश्वासी, स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इनके जन्म के बाद परिवार की समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि होती है।

मूलांक 3
मूलांक 3 वाले बच्चे ज्ञान, बुद्धि और धर्म-कर्म के प्रतीक होते हैं। ये पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार होते हैं और अपनी क्रिएटिविटी से नाम कमाते हैं। इनके आगमन से घर में आर्थिक स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

मूलांक 6
शुक्र को सुख, वैभव और आकर्षण का कारक माना जाता है। इस तारीख पर जन्मे बच्चे कलात्मक और शांत स्वभाव के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इनके जन्म के बाद माता-पिता को भौतिक सुख-सुविधाओं और धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती।

मूलांक 9
इस तारीख को जन्मे बच्चे साहसी, ऊर्जावान और निडर होते हैं। ये हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। इनका मजबूत भाग्य माता-पिता को हर कार्य में सफलता दिलाने में मदद करता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!