Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Oct, 2023 06:44 AM
आश्विन शुक्ल तिथि पूर्णिमा (28-29 मध्य रात 1.54 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा। विक्रमी सम्वत् : 2080, कार्तिक प्रविष्टे 12, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आश्विन शुक्ल तिथि पूर्णिमा (28-29 मध्य रात 1.54 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा।
विक्रमी सम्वत् : 2080, कार्तिक प्रविष्टे 12, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 6 (कार्तिक), हिजरी साल 1445, महीना रबि उल्सानी, तारीख 12, सूर्योदय : प्रात: 6.44 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.39 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : रेवती (प्रात: 7.31 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अश्विनी, योग : वज्र (रात 10.52 तक) तथा तदोपरांत योग सिद्धि, चंद्रमा : मीन राशि पर (प्रात: 7.31 तक) तथा तदोपरांत मेष राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक रहेगी (प्रात: 7.31 तक), प्रात: 7.31 तक जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की तथा तदोपरांत अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (बाद दोपहर 3.05 तक)। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: नौ से साढे़ दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : आश्विन पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, महारास पूर्णिमा (व्रज भूमि), श्री सत्यनारायण व्रत, कार्तिक स्नान प्रारंभ, कोजागर व्रत, खंडग्रास चंद्र ग्रहण जो सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य तुला में
चन्द्रमा मीन में
मंगल तुला में
बुध तुला में
गुरु मेष में
शुक्र सिंह में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में