इन राशि वालों की होती है जबरदस्त फैन फॉलोइंग, हर दिल पर करते हैं राज़

Edited By Jyoti,Updated: 30 Mar, 2021 01:46 PM

people of these zodiac signs have tremendous fan following

ऐसा कौन सा शख्स है जो लोकप्रिय नहीं होना चाहता, दूसरों के दिलों पर राज करना नहीं चाहता। आज के युग में जिनकी फैन फॉलोइंग जबरस्त होती है,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ऐसा कौन सा शख्स है जो लोकप्रिय नहीं होना चाहता, दूसरों के दिलों पर राज करना नहीं चाहता। आज के युग में जिनकी फैन फॉलोइंग जबरस्त होती है, उनके कदमों में जहान होता है। लेकिन यह भी सच है कि हर व्यक्ति जीवन में लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाता। लोगों को अपनी और आकर्षित नहीं कर पाता। 

किसी व्यक्ति को लोकप्रिय बनाने में उसके ग्रह नक्षत्रों का बहुत बड़ा योगदान होता है और सबसे बड़ा योगदान होता है जन्म कुंडली में उस व्यक्ति की राशि का। ज्योतिष के राशि चक्र में 12 राशियां होती हैं और हर राशि की कोई न कोई खूबी होती है। लेकिन चार राशियां ऐसी हैं, जिनके जातक सामाजिक मेलजोल बढ़ाने में सबसे आगे होते हैं , जिनके व्यक्तित्व में जादुई आकर्षण होता है और जिनके भीतर ऐसी खूबियां होती हैं कि  लोग बरबस ही उनकी तरफ खिंचे चले आते हैं। जिस भी महफिल में वे जाते हैं , महफिल की शान बन जाते हैं और महफिल में जान डाल देते हैं। दूसरों को दीवाना बना लेते हैं। इनके चाहवानों और कद्रदानों की लंबी सूची होती है। लोकप्रियता के रथ पर वे सवार रहते हैं। आइए जानते हैं 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में-  

पहली राशि है- मिथुन राशि, इस राशि के स्वामी बुध होते हैं, जिन्हें ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है और विद्या , बुद्धि वाणी का प्रतीक भी माना जाता है । इस राशि के लोग जल्दी ही दूसरों से घुलमिल जाते हैं। अपनी मुस्कुराहट और अपने भीतर छिपी प्रतिभा से दूसरों का दिल जीत लेते हैं। अपने सौम्य व्यक्तित्व से दूसरों के दिलों पर राज करने लगते हैं। भावुक भी होते हैं। और यही भावुकता उनका गहना साबित होती है। अपने विरोधी को भी अपना बना लेने का हुनर इनमें होता है। 
     
दूसरी राशि है- सिंह राशि,
जिसके स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग बहुत एनरजेटिक होते हैं यानी ऊर्जावान होते हैं। इनके चेहरे पर गजब का कॉन्फिडेंस होता है। खुले विचारों के होते हैं और बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। इनके व्यक्तित्व के आकर्षण के कारण लोग इनकी तरफ खिंचे चले आते हैं और इनकी बातों को बड़े ध्यान से सुनते हैं। दोस्त बनाने के मामले में यह लोग बहुत लकी होते हैं और इनके दोस्तों की संख्या भी बहुत होती है।  अपने दोस्तों के प्रति सिंह राशि वाले बहुत वफादार भी रहते हैं। यही वजह है कि दोस्त इनके लिए जान देने को भी तैयार रहते हैं।

तीसरी राशि आती है- तुला राशि, तुला राशि का प्रतीक चिन्ह ही तराजू है । यानि जीवन में बेलेंस बनाकर चलने वाले। अपने सहज-सरल और प्यार भरे स्वभाव के कारण यह लोगों को जल्द ही आकर्षित कर लेते हैं। इनके व्यक्तित्व में ताजगी और चेहरे पर मुस्कान रहती है।  बहुत मिलनसार भी होते हैं और दूसरों के दिलों में अपने लिए जगह बनाने में ज्यादा समय नहीं लेते हैं। ऑपोजिट सेक्स की तरफ़ भी जल्दी ही आकर्षण हो जाता है। और इनके महिला मित्र और पुरुष मित्रों की संख्या भी काफी होती है। तुला राशि के स्वामी शुक्र होते हैं और शुक्र ग्रह की सारी खूबियां भी इनके भीतर होती हैं। इनके भीतर कोई ना कोई ऐसी टैलेंट जरूर होती है , जिस के लोग दीवाने हो जाते हैं। रोमांस के मामले में भी तुला राशि वाले भाग्यशाली कहलाते हैं और इन्हें जिंदगी में रोमांस के लिए भरपूर मौके मिलते हैं। तुला राशि वाले मौके का चौका लगाने में माहिर होते हैं।

चौथी राशि है- धनु राशि, इस राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। धनु राशि के लोग कुछ मिजाज होते हैं । मुस्कुराकर जीवन के संघर्षों का सामना भी करते हैं। घूमने फिरने के शौकीन भी होते हैं और जहां जाते हैं , नए नए दोस्त बना लेते हैं। हंसमुख और उदार स्वभाव वाले होते हैं। रोमांस प्रेमी भी होते हैं। अपनी मित्र मंडली में काफी चर्चित रहते हैं और काफी प्रभावशाली लोगों से भी इनकी दोस्ती रहती है। इनकी मजाकिया प्रवृत्ति भी रहती है इसलिए सामने वाला इनकी बात का बुरा नहीं मानता। बातों के धनी होते हैं और बातों बातों में दूसरों को अपना बना लेते हैं। यही वजह है कि जीवन में धनु राशि वाले भी काफी लोकप्रियता अर्जित करते हैं।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!