Edited By Sarita Thapa,Updated: 05 Oct, 2026 03:40 PM

पितृपक्ष का अंतिम सप्ताह ज्योतिषी दृष्टि से बहुत खास और फलदायी माना जा रहा है। शास्त्रों और वैदिक ज्योतिष के अनुसार, पितृपक्ष के अंतिम दिनों में पितरों का आशीर्वाद सीधे तौर पर जातकों को प्राप्त होता है।
Pitru Paksha Last Week Horoscope 2026 : पितृपक्ष का अंतिम सप्ताह ज्योतिषी दृष्टि से बहुत खास और फलदायी माना जा रहा है। शास्त्रों और वैदिक ज्योतिष के अनुसार, पितृपक्ष के अंतिम दिनों में पितरों का आशीर्वाद सीधे तौर पर जातकों को प्राप्त होता है। इस दौरान गरहों का ऐसा शुभ संयोग बन रहा है कि जो विशेष रूप से 4 राशियों के जीवन में मनचाहे बदलाव और ह क्षेत्र में सफलता लेकर आने वाला है। तो आइए जानकते हैं कि वो कौन सी 4 राशियां हैं, जिनकी किस्मत इस पितृपक्ष के आखिरी सप्ताह में चमकने वाली है।
वृष राशि
पितृपक्ष का यह अंतिम सप्ताह वृष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। पितारों की विशेष कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिवार में चला आ रहा कोई पुराना मनमुटाव समाप्त होगा और मानसिक शांति मिलेगी।
मिथुन राशि
पितृपक्ष का यह अंतिम सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। जो लोग विदेश या किसी दूसरी जगह नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए पितृपक्ष के अंतिम दिन खुशियों की सौगात लेकर आ रहे हैं। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में होने के कारण आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आपके पक्ष में हल हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से जुड़ी किसी चिंता से राहत मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए पितृपक्ष का अंतिम हफ्ता बहुत उत्तम रहने वाला है। आर्थिक मामलों में ली गई समझदारी भरा निर्णय भविष्य में बड़ा फायदा देगा। उधारी चुकता करने में सफलता मिलेगी। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा और धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ