दिसम्बर में 4 ग्रह बदल रहे चाल, ज्योतिषिय हलचल से प्रभावित होंगी ये राशियां !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Dec, 2021 08:41 AM

planetary positions in december 2021

दिसम्बर का महीना ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है।  इस महीने जहां इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा,  वहीं कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल बदलेगी। जिससे सभी राशियां प्रभावित होंगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Planetary Positions In december 2021: दिसम्बर का महीना ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है।  इस महीने जहां इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा,  वहीं कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल बदलेगी। जिससे सभी राशियां प्रभावित होंगी। 6 राशियों के लिए ग्रहों का यह बदलाव अच्छी खबरें भी लेकर आएगा। दिसम्बर महीने में ग्रहों की हलचल पहले सप्ताह में ही शुरू हो जाएगी। 4 दिसंबर को इस साल का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, जो उसी दिन दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण के दिन वृश्चिक राशि में चार ग्रह एक साथ गोचर करेंगे। वृश्चिक राशि में इस दिन पाप ग्रह केतु, चंद्रमा, सूर्य और बुध ग्रह मौजूद रहेंगे। इस दौरान 2 ग्रह अस्त रहेंगे और 2 ग्रह वक्री अवस्था में होंगे। इस दिन बुध और सूर्य से बुधादित्य योग भी बनेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि वालों को खास तौर पर सावधान रहना होगा क्योंकि इसी राशि पर ग्रहण लगने जा रहा है। वृश्चिक राशि चंद्रमा की नीच राशि भी है।

PunjabKesari Planetary Positions In december 2021

5 दिसम्बर को मंगल ग्रह जब राशि परिवर्तन करके अपनी वृश्चिक राशि में आएंगे तो सभी राशियों पर प्रभाव डालेंगे। मंगल ग्रह 4 जनवरी तक अपनी इसी वृश्चिक राशि में रहेंगे। 5 दिसंबर को मंगल के राशि परिवर्तन के बाद 8 दिसंबर को ज्योतिष में प्रेम व विलासिता का प्रतीक माने जाने वाले शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके 2 दिन बाद 10 दिसंबर को धनु राशि में बुध का गोचर होगा। इसके 6 दिन बाद ही 16 दिसंबर को सूर्य भी अपनी राशि बदलेंगे और बुध की युति से धनु राशि में बुधादित्य योग बनेगा, जिसे ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है। 19 दिसंबर को शुक्र ग्रह मकर राशि में वक्री अवस्था में आ जाएंगे यानी उल्टी चाल चलने लगेंगे। अगला राशि परिवर्तन 29 दिसंबर को होगा, जब ग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त बुध ग्रह धनु राशि से निकल कर शनिदेव की मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद 30 दिसंबर को शुक्र वक्री गति से चलते हुए फिर से धनु राशि में गोचर कर जाएंगे।

PunjabKesari Planetary Positions In december 2021
इस तरह दिसंबर मास में ग्रहों का यह खेल 6 राशियों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। यह भाग्यशाली राशियां हैं- मेष राशि , मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, धनु राशि व कुंभ राशि।

मेष राशि वालों के लिए देव गुरु बृहस्पति कुंडली के लाभ भाव में विराजमान रहेंगे। जिससे नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। कई मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। परिवार का पूरा सहयोग व साथ मिलेगा। इनकम में भी बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि वालों के लिए भी ये महीना काफी शानदार साबित होने वाला है। आय में वृद्धि के प्रबल आसार रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी। खर्च बढ़ेंगे लेकिन आमदनी भी बढ़ेगी। जो जातक शादी करने के इच्छुक हैं, उनके लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस वाले जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं।

कर्क राशि वालों को भी करियर में सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा। बॉस आपसे खुश रहेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन के भी योग हैं। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। बिजनेस जातकों के लिए भी समय सुखद है। दोस्तों से भी लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। लव पार्टनर के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना काफी बेहतरीन नतीजे देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे । पार्टनरशिप के कारोबार में लाभ के योग बनेंगे। आय का कोई नया स्रोत भी विकसित हो सकता है।

धनु राशि वालों को समाज में यश और मान की प्राप्ति होगी। कोई ऐसा कार्य भी बनेगा जिसके प्रति आप निराश हो गए थे। आप के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी । प्रमोशन का योग भी बनेगा । कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो निर्णय आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है।  मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपके आत्मविश्वास व पराक्रम में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि के लिए यह महीना लक्की रहेगा।  धन लाभ के योग हैं। भूमि और वाहन खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इनकम बढ़ सकती है। बिजनेस वाले जातकों को इस दौरान बड़ी सफलता मिल सकती है। बेरोजगार जातकों को इस दौरान नौकरी मिलने के आसार रहेंगे। लव लाइफ के लिए भी समय शानदार है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि, वृश्चिक राशि व मकर राशि वालों को वाद-विवाद से दूर रहना होगा और अभी इन्वेस्टमेंट से भी बचना होगा।

वृषभ राशि,  तुला राशि व मीन राशि के लिए ग्रहों का यह गोचर सामान्य रहने वाला है।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari Planetary Positions In december 2021

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!