Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Oct, 2026 11:27 AM

विराट कोहली के प्रवक्ता ने बुधवार को उन दावों को खारिज कर दिया कि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज को आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहली बार जाने के लिए पैसे दिए गए थे। कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज के वृंदावन...
नई दिल्ली (एजैंसी) : विराट कोहली के प्रवक्ता ने बुधवार को उन दावों को खारिज कर दिया कि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज को आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहली बार जाने के लिए पैसे दिए गए थे। कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित आश्रम में कई बार जा चुके हैं।
फलाहारी महाराज ने हाल में आरोप लगाया था कि 2023 में पहली बार आश्रम आने के लिए कोहली को पांच करोड़ रुपये दिए गए थे। कोहली के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, विराट कोहली के संबंध में फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा किए गए दावे पूरी तरह बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं। हम इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हैं। कोहली और अनुष्का के इस साल जुलाई में भी आश्रम जाने की खबर आई थी।