Vaikuntha Chaturdashi 2026: साल का इकलौता दिन जब खुलते हैं स्वर्ग के द्वार, जानें वैकुंठ चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और पौराणिक कथा

Edited By Updated: 20 Nov, 2026 10:33 AM

vaikuntha chaturdashi 2026

Vaikuntha Chaturdashi 2026: 23 नवंबर को मनाई जाएगी वैकुंठ चतुर्दशी। जानें, हरि-हर मिलन का शुभ मुहूर्त, भगवान विष्णु और शिवजी की एक साथ पूजा की विशेष विधि व पौराणिक कथा।

Vaikuntha Chaturdashi 2026: सनातन धर्म में कार्तिक मास का पूरा महीना अध्यात्म, तप और साधना के लिए अत्यंत पवित्र माना गया है। इसी पावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को वैकुंठ चतुर्दशी (Vaikuntha Chaturdashi) के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। यह वर्ष का इकलौता ऐसा पावन दिन है, जब सृष्टि के पालनकर्ता भगवान श्रीहरि विष्णु और संहारक देवों के देव महादेव (भगवान शिव) की एक साथ पूजा की जाती है। इस अद्भुत और अलौकिक योग को 'हरि-हर मिलन' (Hari-Har Milan) कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखने और पूजन करने से जीव को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मरणोपरांत सीधे वैकुंठ धाम में स्थान प्राप्त होता है। आइए जानते हैं साल 2026 में वैकुंठ चतुर्दशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, विशेष विधि और पौराणिक कथा।

PunjabKesari Vaikuntha Chaturdashi 2026
Vaikuntha Chaturdashi Date & Shubh Muhurat वैकुंठ चतुर्दशी 2026 तिथि एवं शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी को यह पर्व मनाया जाता है। वर्ष 2026 में वैकुंठ चतुर्दशी की तिथि इस प्रकार रहेगी:
वैकुंठ चतुर्दशी तिथि: 23 नवंबर 2026 (सोमवार)
कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 23 नवंबर 2026 को प्रातः 02:36 बजे
चतुर्दशी तिथि समापन: 23 नवंबर 2026 को देर रात 11:42 बजे
उदया तिथि के अनुसार मुख्य पर्व: 23 नवंबर 2026 (सोमवार)
निशिता काल (रात्रि पूजा) मुहूर्त: 23 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि (रात 11:40 से 12:35 के मध्य)

(नोट: वैकुंठ चतुर्दशी की मुख्य पूजा और हरि-हर मिलन का विधान निशिता काल यानी अर्धरात्रि में किया जाता है, इसलिए 23 नवंबर की रात का पूजन विशेष फलदायी होगा।)

PunjabKesari Vaikuntha Chaturdashi 2026

Vaikuntha Chaturdashi Puja Vidhi बैकुंठ चतुर्दशी पूजा विधि
बैकुंठ चतुर्दशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
फिर व्रत का संकल्प लें और एक चौकी पर भगवान  विष्णु और शिव जी की मूर्ति स्थापित करें।  
अब भगवान विष्णु को कमल का फूल और शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें।
फिर श्री हरि और शिव जी की सच्चे मन से पूजा और मंत्रों का जाप करें।  
इसके बाद घी का दीपक जलाएं और व्रत कथा पढ़ें।
अंत में हर और हरि की आरती करें और अपनी क्षमतानुसार दान करें।

PunjabKesari Vaikuntha Chaturdashi 2026
Vaikunth Chaturdashi katha वैकुण्ठ चतुर्दशी की कथा
देवशयनी एकादशी पर संसार के पालनहार भगवान विष्णु पाताल लोक में राजा बलि के घर विश्राम करने चले जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से देवप्रबोधिनी एकादशी तक पाताल लोक में बलि के महल में निवास करते हैं। इन चार महीनों (चातुर्मास) में भगवान शिव की शक्तियां बढ़ जाती हैं क्योंकि श्री हरि सृष्टि का संचालन उन्हें सौंप देते हैं। धार्मिक कार्यों का आधार भगवान विष्णु ही हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने से श्री हरि का आशीर्वाद स्वयं ही प्राप्त हो जाता है। एक पूजा से प्राप्त होता है दो देवों का वरदान। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु जाग गए हैं। अब भगवान शिव सृष्टि का भार पुन: भगवान विष्णु को सौंप देंगे। धरतीवासियों के लिए इस दिन पूजन व व्रत करने का विधान है।

नारद जी वीणा बजाते हुए नारायण-नारायण बोलते हुए बैकुंठ धाम पंहुचते हैं। भगवान श्री हरि विष्णु उनको सम्मानपूर्वक आसन देते हैं और आने का कारण पूछते हैं।

नारद जी कहते हैं, "हे प्रभु! मैं पृथ्वी लोक से आ रहा हूं। आपका नाम कृपानिधान है, इस नाम को लेने वाला भवसागर से पार पाता है लेकिन सामान्य नर-नारी कैसे भक्ति कर मुक्ति पा सकते हैं।"

श्री हरि ने कहा," कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी वैकुण्ठ चतुर्दशी के नाम से जानी जाएगी। इस दिन जो कोई नियम से व्रत और पूजन करेगा, उनके लिए स्वर्ग के द्वार सदा खुले रहेंगे। मरणोपरांत वह बैकुंठ धाम को प्राप्त करेगा।
 
उन्होंने अपने द्वारपाल जय-विजय को आदेश देते हुए कहा कार्तिक चतुर्दशी को स्वर्ग के द्वार खुले रहेंगे।

कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी को स्वयं श्रीहरि ने वाराणसी में स्नान करके पाशुपत व्रत करके विश्वेश्वर की पूजा अर्चना की थी। श्रीहरि ने एक हजार स्वर्ण कमल पुष्पों से विश्वनाथ के पूजन का संकल्प किया। अभिषेक के बाद जब वे पूजन करने लगे तो महेश्वर ने उनकी परीक्षा के उद्देश्य से एक कमल कम कर दिया। श्रीहरि को पूजन की पूर्ति करनी थी। एक पुष्प की कमी देखकर उन्होंने अपनी कमल समान आंख चढ़ाने को प्रस्तुत किया। विष्णु की भक्ति से खुश होकर महेश्वर ने प्रकट होकर विष्णु को सर्वश्रेष्ट भक्त का वर दिया।

PunjabKesari Vaikuntha Chaturdashi
हरि-हर मिलन पर निभाई जाती है ये अद्भुत परंपरा
वैकुंठ चतुर्दशी की पूजन परंपरा अन्य सभी त्योहारों से भिन्न और अनोखी है। सामान्य दिनों में श्रीहरि विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है, लेकिन वैकुंठ चतुर्दशी की रात भगवान विष्णु को बेलपत्र अर्पित किए जाते हैं। भगवान शिव को सामान्यतः तुलसी चढ़ाना वर्जित माना जाता है परंतु इस पावन तिथि पर महादेव को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के पत्ते (तुलसी दल) अर्पित करने की परंपरा है। शास्त्रों का कथन है कि जो भक्त इस दिन एक-दूसरे के प्रिय पत्र (तुलसी व बेलपत्र) दोनों देवों को अर्पित करता है, उसके घर में कभी दरिद्रता नहीं आती और सुख-समृद्धि का वास होता है।

PunjabKesari Vaikuntha Chaturdashi 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!