Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Sep, 2026 11:18 AM

'रामायणम्' के मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज कर दिया है। इस तरह से फिल्म मेकर्स ने भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ गाने के जरिए फिल्म के संगीत के सफर की शुरुआत कर दी है।
Ramayana: 'रामायणम्' के मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज कर दिया है। इस तरह से फिल्म मेकर्स ने भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ गाने के जरिए फिल्म के संगीत के सफर की शुरुआत कर दी है।
‘जय जय राम’ गाना प्रभु श्री राम को समर्पित है। नमित मल्होत्रा, फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर ने कहा, “श्री राम ‘रामायणम्’ के केंद्र में हैं और पीढ़ियों से हर दौर में मार्गदर्शक रहे हैं। ए.आर. रहमान ने कहा,"'जय जय राम' गाने के केंद्र में श्री राम के नाम का सरल, लेकिन शक्तिशाली जाप है। संगीत के तौर पर हमारी कोशिश यह थी कि गाने के लिए अपनापन और पवित्रता को बनाया रखा जा सके। डॉ. कुमार विश्वास द्वारा लिखे गए बोल को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज से सजाया गया है, जो अलग भावनाओं को जगाता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह गाना पसंद आएगा और उन्हें इससे जुड़ाव भी महसूस होगा।"
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर श्री राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सन्नी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। भारत को छोड़कर दुनियाभर में सोनी पिक्चर्स फिल्म को रिलीज करेगी। ‘रामायणम्’ का पार्ट वन इस दीवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।