Breaking




इंसान की सोच ही उसके कर्मों का प्रतीक होती है : देवी जी पट्टी वाले

Edited By Jyoti,Updated: 04 Dec, 2019 12:14 PM

ramcharitmanas path

जालंधर: श्री वैष्णो देवी मंदिर पट्टी वाले मोहल्ला गोबिंदगढ़ की माता देवी जी का 69वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जालंधर: श्री वैष्णो देवी मंदिर पट्टी वाले मोहल्ला गोबिंदगढ़ की माता देवी जी का 69वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ गत दिवस उक्त कार्यक्रम के तहत रखे गए श्री रामचरित मानस अखंड पाठ के विश्राम उपरांत हुआ। देव पूजनोपरांत श्रीराम परिवार पूजन व श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया। पूजन में समूह देवी जी के भक्तों ने अपनी हाजिरी लगाई।

PunjabKesari

मास्टर अमीर चंद ने देश-विदेशों से पधारी संगतों का स्वागत किया और मंदिर में चल रही धर्म के साथ-साथ समाज सेवी गतिविधियों पर सविस्तार जानकारी दी। मंच का संचालन रूपलाल शर्मा किया। देवी जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि इंसान की सोच ही उसके कर्मों का प्रतीक होती है। अच्छी सोच ही अच्छे कर्मों की ओर ले जाती है। इस दौरान उन्होंने और भी अनेकों भजनों एवं प्रसंगों के माध्यम से धर्म व सेवा कार्यों की जानकारी दी।

इस दौरान मुख्यातिथि के तौर पर श्री विजय कुमार चोपड़ा उपस्थित हुए जिनका आयोजकों द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया। इस दौरान नीटू चंचल एंड पार्टी ने प्रभु महिमा का गुणगान करते हुए वातावरण को मंगलमय बना डाला। इसी तरह और भी अनेकों भजन प्रेमियों ने प्रभु महिमा का गुणगान करते हुए प्रभु आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अटूट लंगर भी लगाया गया। इस दौरान पार्षद उमा बेरी, सुनीता रिंकू (पार्षद), राधिका पाठक (पार्षद), अनूप पाठक, श्री रामनवमी उत्सव कमेटी के महासचिव अवनीश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विवेक खन्ना, प्रिंस अशोक ग्रोवर, जयदेव मल्होत्रा, चीफ आर्गेनाइजर जोगेंद्र कृष्ण शर्मा भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

PunjabKesari
इस अवसर पर सुदेश विज, सुमेश आनंद, रवि गुप्ता, अशोक वधावन, संजीव मल्होत्रा, वरिंद्र आनंद, विनोद अग्रवाल, विनोद शर्मा, प्रेम बेरी, मनु शर्मा, रुद्रसेना संगठन के चेयरमैन दयाल वर्मा, मोहित शर्मा, पीयूष विज, अमित शर्मा, विक्की ढल्ल, अजय कुमार, दीपक, सोनू, रवि सोंधी, संत कुमार जोशी, सुनील कपूर, नरेंद्र शर्मा, आदित्य शर्मा, विवेक शर्मा, सन्नी शर्मा, अशोक शर्मा, नरेंद्र मोदगिल, मधुबाला, साक्षी शर्मा, श्वेता शर्मा, रवि राजेश, तरसेम रानी, विनोद, चंद्रकांता, एकता, रेखा, वंदना, कुसुम, दिव्या, नीलम, प्रोमिला, चंचल, सुदर्शना, गीता, नवीन आदि ने मां का आशीर्वाद लिया।
PunjabKesari

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!