Edited By Sarita Thapa,Updated: 03 Sep, 2026 07:20 PM

ब्रज धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बांके बिहारी मंदिर में इस बार जन्माष्टमी पर्व 4 सितंबर को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के सेवायत मयंक गोस्वामी ने बताया कि इस पावन अवसर पर ठाकुर जी भक्तों को सखी...
Banke Bihari Mandir News : ब्रज धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बांके बिहारी मंदिर में इस बार जन्माष्टमी पर्व 4 सितंबर को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के सेवायत मयंक गोस्वामी ने बताया कि इस पावन अवसर पर ठाकुर जी भक्तों को सखी श्रृंगार और ग्वाला रूप में दर्शन देंगे।
करीब 1.25 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही पोशाक जन्माष्टमी पर बांके बिहारी जी को धारण कराने के लिए जयपुर और दिल्ली के कारीगरों द्वारा विशेष अछ्वुत पोशाक तैयार की जा रही है। पोशाक पर बारीक कढ़ाई के साथ गायों की आकृति उकेरी जा रही है। पुजारी के अनुसार, इस विशेष गुलाबी पोशाक को तैयार कराने में लगभग 51 हजार से 1.25 लाख रुपये तक की लागत आ रही है।
साल में सिफर् एक बार होने वाली मंगला आरती जन्माष्टमी की रात ठीक 12 बजे गर्भगृह में गोस्वामी समाज द्वारा ठाकुर जी का महाअभिषेक संपन्न कराया जाएगा। इसके ठीक एक घंटे बाद, रात 1:55 बजे वर्ष में केवल एक बार होने वाली प्रसिद्ध‘मंगला आरती'आयोजित की जाएगी। मंगला आरती के बाद पूरी रात मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले रहेंगे।
सुबह 6 बजे ठाकुर जी को विश्राम दिया जाएगा। इसके बाद सुबह 8 बजे पुन: कपाट खुलेंगे और नंदोत्सव की शुरुआत होगी। इस दौरान ठाकुर जी भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं को ब्रजमोहन रूप में दर्शन देंगे। इसके बाद शाम की सेवा में पुन: गर्भगृह से भक्तों को दर्शन प्राप्त होंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ