Daily Horoscope: आज इन राशियों को व्यापार से लेकर प्यार तक कई पॉजिटिव नतीजे मिलेंगे

Edited By Updated: 23 Oct, 2020 07:17 AM

rashifal in hindi

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ अफसरों के रुख में साफ्टनैस सरकारी कामों में आपकी पैठ, धाक को

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
अफसरों के रुख में साफ्टनैस सरकारी कामों में आपकी पैठ, धाक को बढ़ाने वाली हैं, दुश्मन आपके समक्ष ठहरने की हिम्मत न कर सकेंगे।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
आम तौर पर स्ट्रांग सितारा मुश्किलों-उलझनों पर कंट्रोल करने में आपका साथ देगा, धार्मिक कामों में आपकी रुचि बनी रहेगी।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह  
पूरा परहेज तथा ध्यान रखने के बावजूद भी आपकी सेहत बिगड़ी रहेगी, दूसरों पर ज्यादा भरोसा करना आपके लिए कष्टदायक बनेगा।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
व्यापारिक कामों के लिए आपके यत्न अच्छा रिजल्ट दे सकते हैं, फैमिली फ्रंट पर मधुरता, सहयोग, तालमेल, सद्भाव बना रहेगा।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
न तो दुश्मनों को कमजोर समझने और न ही उनकी नैगेटिव फोर्स का कम मूल्यांकन करने की भूल करें, मन भी टैंस-अपसैट-सा रहेगा।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
आप अपने स्ट्रांग मनोबल के कारण किसी कठिन दिखने वाले प्रोग्राम को टैक्ल करने की प्लानिंग पर सोच-विचार करने की हिम्मत रखेंगे।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
कोर्ट-कचहरी में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई हो सकती है मगर चल रहा ढैया पेचीदगियों को उभारने-जगाने वाला है।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
यदि किसी बड़े व्यक्ति से सहायता पाने की इच्छा हेतु आप उसे अपरोच करेंगे तो वह आपकी बात ध्यान-धीरज के साथ सुनेगा।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
लोहा, लोहा-मशीनरी, हार्डवेयर, सैनिटरी का काम करने वालों को अपनी कामकाजी भागदौड़ तथा मेहनत की अच्छी रिटर्न मिलेगी।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे या सोच-विचार करेंगे, उसमें कुछ न कुछ कामयाबी जरूर मिलेगी।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
आम सितारा चूंकि उलझनों-झमेलों वाला है इसलिए आपको हर फ्रंट पर एहतियात रखनी ठीक रहेगी, नुक्सान का भी डर रहेगा।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
सितारा धन लाभ वाला, अर्थदशा कंफर्टेबल रहेगी, किसी पेचीदा बन चुके कारोबारी काम को भी हाथ में लेना बेहतर रिजल्ट देगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!