वैकुण्ठ चतुर्दशी: हरिहर का मिलन इन राशियों की Life करेगा रोशन

Edited By Updated: 28 Nov, 2020 08:10 AM

rashifal in hindi

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कुछ न कुछ कामयाबी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कुछ न कुछ कामयाबी जरूर मिलेगी, मगर मौसम के एक्सपोइयर से बचाव रखें।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
किसी न किसी उलझन, झगड़े या क्लेश के उभरने का डर रहेगा, खर्च भी हाथ रोक कर करना चाहिए, नुक्सान-परेशानी की आशंका।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
सितारा व्यापार-कारोबार के कामों में लाभ देने  तथा बेहतरी के हालात बनाने वाला, यत्न करने पर कोई कामकाजी मुश्किल हटेगी, मान-यश की प्राप्ति।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
सरकारी, गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, किसी अफसर के सुपोर्टिव रुख के कारण आपका कोई उलझा काम सुलझ सकता है।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
धार्मिक तथा सोशल कामों में ध्यान, कथा वार्ता, भजन-कीर्तन में जी लगेगा, मगर किसी सरकारी काम में किसी कम्पलीकेशन के उभरने का डर।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
सितारा सेहत, खास कर पेट के लिए ढीला, तबीयत को सूट न करने वाली वस्तुओं का इस्तेमाल कम करना ठीक रहेगा, नुक्सान-परेशानी का भी भय।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
व्यापार के कामों के लिए यत्न अच्छा रिटर्न देंगे, फैमिली फ्रंट पर तालमेल-सहयोग, सद्भाव बना रहेगा, सफलता साथ देगी।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
कमजोर सितारा के कारण मनोबल में टूटन का एहसास रहेगा, मन भी डरा-डरा सा रहेगा, किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
संतान के सहयोगी रुख के कारण आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है, उद्देश्य- मनोरथ हल होंगे, मान-सम्मान की प्राप्ति।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
किसी जमीनी-जायदादी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, दुश्मन आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
अपने किसी कामकाजी काम को निपटाने के लिए समय स्ट्रांग, किन्तु किसी अफसर या बड़े व्यक्ति के समक्ष तैयारी के बगैर न जाना ठीक रहेगा।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
मिट्टी, रेता, बजरी, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में अच्छा लाभ मिलेगा, कामकाजी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!