Edited By Sarita Thapa,Updated: 10 Sep, 2026 01:37 PM

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, मानसिक स्थिति और माता का कारक मना गया है। 11 सितंबर की रात चंद्रमा अपना स्थान बदलकर नी राशि में गोचर करने जा रहे हैं। चंद्रमा का यह गोचर रात्रि 7 बजकर 8 मिनट पर होगा।
Moon Transit Lucky Zodiac Signs : ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, मानसिक स्थिति और माता का कारक मना गया है। 11 सितंबर की रात चंद्रमा अपना स्थान बदलकर नी राशि में गोचर करने जा रहे हैं। चंद्रमा का यह गोचर रात्रि 7 बजकर 8 मिनट पर होगा। चंद्रमा के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 विशेष राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह बदलाव बेहद शुभ और फलदायी साबित होने वाला है। तो आइए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में-
वृषभ राशि
चंद्रमा का गोचर वृष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। लव पार्टनर की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर शानदार रहने वाला है। व्यापारक कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्यवर्धक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।