विजया द्वादशी: आज इन राशियों का Sunday रहेगा शुभ

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Feb, 2022 09:08 AM

rashifal in hindi

मेष: आम सितारा मजबूत जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी और विजयी रखेगा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आम सितारा मजबूत जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी और विजयी रखेगा। शत्रु आपके समक्ष अपने आपको बेबस तथा कमजोर सा महसूस करेंगे।

वृष: सितारा दोपहर तक पेट के लिए ठीक नहीं इसलिए मर्यादित खान-पान करना सही रहेगा। मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

मिथुन:  सितारा दोपहर तक कामकाज के कामों के लिए अच्छा, हर फ्रंट पर कामयाबी साथ देगी। मगर बाद में समय ढीला बनेगा।

कर्क: सितारा दोपहर तक मन को अशांत, परेशान, डिस्टर्ब रखने वाला, मगर बाद में समय बेहतर बनेगा, कामयाबी की राहें प्रशस्त  होंगी।

सिंह: सितारा दोपहर तक बेहतर, स्कीमें-प्रोग्राम  मैच्योर होंगे। मगर बाद में समय ढीला बनेगा। आम हालात भी विपरीत बनेंगे।

तुला: अपने कामकाजी कामों को निपटाने के लिए दोपहर तक समय बेहतर, फिर बाद में समय कामयाबी तथा इज्जत-मान के लिए अच्छा बनेगा।

कन्या:  आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा। शुभ कामों में ध्यान, इरादों में मजबूती रहेगी।

वृश्चिक: सितारा दोपहर तक आमदन के लिए अच्छा, कारोबारी दशा भी कंफर्टेबल रहेगी मगर घरेलू फ्रंट पर कुछ परेशानी रहेगी।

धनु: जो लोग अपना खुद का काम धंधा और कारोबार करते हैं उन्हें अपने कामों में अच्छा लाभ मिलेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।

मकर: सितारा दोपहर तक ठीक नहीं। नुक्सान, धन हानि तथा खर्चों का जोर रहेगा मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

कुम्भ: सितारा दोपहर तक व्यापार कारोबार में लाभ वाला, मान-सम्मान की वृद्धि होगी। मगर बाद में कोई पेचीदगी उभरेगी।

मीन: सितारा दोपहर तक कामयाबी, इज्जत- मान देगा। भागदौड़ भी फ्रूटफुल रहेगी मगर बाद में समय अर्थ दशा संवारने वाला होगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!