Daily horoscope : जानिए, मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन

Edited By Updated: 07 Dec, 2024 07:17 AM

rashifal in hindi

मेष : लोहा, लोहा मशीनरी, हार्डवेयर स्टील फर्नीचर, स्टील शटरिंग का काम करने वालों को अपने कामों में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : लोहा, लोहा मशीनरी, हार्डवेयर स्टील फर्नीचर, स्टील शटरिंग का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा, हर तरह से बेहतरी होगी।

वृष: सरकारी गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, यत्न तथा भागदौड़ करने पर कोई सरकारी बाधा-मुश्किल राह से हटेगी।

मिथुन: आम तौर पर प्रबल सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।

कर्क : सितारा सेहत के लिए ढीला इसलिए मर्यादित खान-पान करना बेहतर रहेगा अपने आपको दूसरों के झमेलों से भी बचाकर रखें।

सिंह: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर भी तालमेल-पैठ बनी रहेगी।

कन्या : दुश्मनों को कमजोर समझने की भूल न करें क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने का कोई मौका कभी भी हाथ से न जाने देंगे।

आज का राशिफल 7 दिसंबर, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (7th December): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 7 दिसंबर - आपका आना दिल धड़काना प्यार आ गया रे

तुला :  संतान के सहयोगी तथा सुपोर्टिव रुख की मदद के साथ आपको अपनी किसी समस्या को सुलझाने में हैल्प मिलेगी।

वृश्चिक: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने पर बेहतर रिजल्ट मिलने की आशा, शत्रु दुर्बल रहेंगे।

धनु : किसी बड़े व्यक्ति की हैल्प लेने के लिए यदि आप उससे मुलाकात करेंगे तो वह आपकी बात ध्यान तथा हमदर्दी के साथ सुनेगा।

मकर: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग प्रोग्रामिंग, प्लानिंग के लिए आपकी भागदौड़ पॉजिटिव रिजल्ट देगी।

कुम्भ : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोशिशों, इरादों, संकल्पों, मनोरथों में कामयाबी मिलेगी, मन सफर के लिए राजी रहेगा।

मीन: सितारा उलझनों, झगड़ों, पेचीदगियों वाला इसलिए कोई भी इंपोर्टैंट काम हाथ में लेने से बचना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!