गणतंत्र दिवस: ओडिशा की झांकी को मिला पहला पुरस्कार

Edited By Prachi Sharma,Updated: 31 Jan, 2024 07:33 AM

republic day

देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड के दौरान ओडिशा  राज्य के समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र को प्रदर्शित करने वाली राज्य की रंग-बिरंगी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (प.स.): देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड के दौरान ओडिशा  राज्य के समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र को प्रदर्शित करने वाली राज्य की रंग-बिरंगी झांकी को विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा प्रदर्शित झांकियों में प्रथम पुरस्कार मिला है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

धोरडो पर्यटन गांव को प्रदर्शित करने वाली गुजरात की झांकी ने लोगों की पसंद श्रेणी में पहला स्थान अर्जित किया है। दोनों श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ झांकी के पुरस्कारों की घोषणा मंगलवार को की गई और यहां दिल्ली छावनी में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया।

गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से 9 झांकियां कर्त्तव्य पथ पर निकलीं। लोगों की पसंद श्रेणी में उत्तर प्रदेश को दूसरा और आंध्र प्रदेश को तीसरा स्थान मिला।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!