Kundli Tv- इन दिन यमुना के जल से करें स्नान, मिलेगी अपार दौलत

Edited By Lata,Updated: 24 Nov, 2018 10:24 AM

rohini vrat special

शनिवार दिनांक 24.11.18 को मार्गशीर्ष महीने के पहले शनिवार व रोहिणी नक्षत्र के उपलक्ष में चंद्रदेव का पूजन श्रेष्ठ रहेगा। भगवद्गीता के दशम अध्याय में श्रीकृष्ण ने अपनी 56 विशिष्ट विभूतियों का उल्लेख करते हुए कहा है कि मैं संवत्सर में मार्गशीर्ष माह...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
शनिवार दिनांक 24.11.18 को मार्गशीर्ष महीने के पहले शनिवार व रोहिणी नक्षत्र के उपलक्ष में चंद्रदेव का पूजन श्रेष्ठ रहेगा। भगवद्गीता के दशम अध्याय में श्रीकृष्ण ने अपनी 56 विशिष्ट विभूतियों का उल्लेख करते हुए कहा है कि मैं संवत्सर में मार्गशीर्ष माह हूं। श्रीकृष्ण ने गोपियों से कहा था कि जो व्यक्ति मार्गशीर्ष माह में यमुना स्नान करते हैं वो उनके सबसे करीब होते हैं। इसी माह में ऋषि कश्यप ने कश्मीर बसाया था। इसी माह में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। मान्यतानुसार मार्गशीर्ष माह में दानपुण्य करने से 32 गुणा फल प्राप्त होता है। शास्त्रनुसार मार्गशीर्ष में चंद्र पूजन से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार स्त्री वर्ग पर चंद्रमा का आधिपत्य होता है। अतः मार्गशीर्ष में पत्नी, बहन, बेटी या बुआ को वस्त्र उपहार देना श्रेष्ठ रहता है। इसी माह में चंद्रमा को अमृत से सिंचित किया गया था। मार्गशीर्ष रोहिणी पर्व भगवान कृष्णचंद्र को समर्पित है। इस पूजन में प्रकृतिक जल स्रोत का पूजन करते हैं। रोहिणी पर्व में श्रीकृष्ण चंद्र और चंद्रमा के पूजन से मनोविकारों से मुक्ति मिलती है, ग्रह शांति होती है, तथा व्यक्ति सेहतमंद बनता है व जीवन में प्रसन्नता आती है।
PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में सफ़ेद कपड़ा बिछाकर श्रीकृष्णचंद्र का चित्र स्थापित कर विधिवत पूजन करें। पीतल के दीपक में गाय के घी का दीप जलाएं, चंदन से धूप करें, सफ़ेद फूल चढ़ाएं। सफ़ेद चंदन चढ़ाएं। दूध में शहद, तिल व तुलसी पत्र मिलाकर भोग लगाएं। चंद्रमा के उदय होने पर चंद्रदेव का दशोंपचार पूजन करें। गाय के घी का दीपक करें, कपूर जलाकर धूप करें, सफ़ेद फूल, चंदन, चावल व इत्र चढ़ाएं। चांदी के पात्र में दूध व शहद से अर्ध्य दें, मावे का भोग लगाएं तथा सफ़ेद चंदन की 1 माला से इस विशिष्ट मंत्र का जाप करें। पूजन के बाद भोग किसी स्त्री को भेंट करें। 
 PunjabKesari
सुबह का स्पेशल मुहूर्त: सुबह 06:45 से सुबह 07:45 तक।

शाम का स्पेशल मुहूर्त: शाम 17:45 से शाम 18:45 तक।
PunjabKesari
चंद्र दर्शन मुहूर्त: शाम 18:37 से रात 19:37 तक। (चंद्रौदय)

चंद्र पूजन मुहूर्त: रात 19:37 से रात 20:37 तक। 
PunjabKesari
कृष्णचंद्र पूजन मंत्र: ॐ श्रीं श्रीधराय त्रैलोक्यमोहनाय नम:॥

पूजन मंत्र:
श्रां चंद्राय रोहिणीपतये सुखनिधये नमः॥
ॐ जितेन्द्रियाय नमः॥

स्पेशल टोटके: 
मनोविकार से मुक्ति के लिए: दूध में छाया देखकर चंद्रदेव को अर्ध्य दें।

पारिवारिक खुशहाली के लिए: चंद्रदेव पर चढ़े जल से घर में छिड़काव करें।
PunjabKesari
अच्छी सेहत के लिए: किसी महिला को सफ़ेद कपड़े में चावल बांधकर भेंट करें।

दुखों से मुक्ति पाने के लिए: किसी जलाशय या नदी में पंचामृत से अभिषेक करें।

गुडलक के लिए: श्रीकृष्ण पर सफ़ेद फूल चढ़ाकर अपने पास रखें। 
PunjabKesari
विवाद टालने के लिए: दूध में चंदन मिलाकर जलप्रवाह करें।

नुकसान से बचने के लिए: श्रीकृष्ण पर चढ़ा दूध जलप्रवाह करें।

प्रॉफेश्नल सक्सेस के लिए: चंद्रदेव पर चढ़े अक्षत पर्स में रखें।
PunjabKesari
एजुकेशन में सक्सेस के लिए: अक्षत हाथ में लेकर "श्रीं रोहिणीपतये नमः मंत्र का जाप करें।

बिज़नेस में सक्सेस के लिए: श्रीकृष्ण पर चढ़े जामुन जलप्रवाह करें।

फैमिली हैप्पीनेस के लिए: रुद्राक्ष की माला से 'ॐ चंद्राय नमः' मंत्र का जाप करें।  
PunjabKesari
लव लाइफ में सक्सेस के लिए: कृष्ण मंदिर में बादाम की खीर चढ़ाएं। 

मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: दंपति कृष्ण मंदिर में चावल उड़द की खिचड़ी चढ़ाएं।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
साल के किस दिन गाय का दूध नहीं पीना चाहिए ? (VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!