Saharanpur mosque demolition: सुप्रीम कोर्ट का 100 साल पुरानी मस्जिद गिराने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इंकार

Edited By Updated: 24 Nov, 2026 11:08 AM

saharanpur mosque demolition

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 100 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई से सोमवार को इंकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मस्जिद को गिराकर शीर्ष अदालत के वर्ष 2024 के उस ऐतिहासिक फैसले में...

नई दिल्ली (एजैंसी): सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 100 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई से सोमवार को इंकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मस्जिद को गिराकर शीर्ष अदालत के वर्ष 2024 के उस ऐतिहासिक फैसले में तय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया, जिसमें बुलडोजर कार्रवाई को लेकर नियम निर्धारित किए गए थे। 

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ इमरान अहमद की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत के निर्देशों का पालन नहीं किया। पीठ ने मामले में सीधे हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए याचिकाकर्त्ता को इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख करने को कहा। 

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन करने वाले प्रत्येक आदेश को सीधे शीर्ष अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन करने वाला हर आदेश सीधे हमारे पास नहीं आ सकता। आपको संबंधित हाई कोर्ट जाना होगा।” 

पीठ ने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई से जुड़े दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हुआ है या नहीं, यह तय करने के लिए मामले के तथ्यों और परिस्थितियों की जांच जरूरी है, जो संबंधित हाई कोर्ट का काम है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!