सनातन संस्कृति के गौरव हैं संत रविदास: तिवारी

Edited By Updated: 25 Feb, 2024 08:51 AM

sant ravidas jayanti

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने कई कार्यक्रम किये। पूर्वांचल मोर्चा महामंत्री संजय तिवारी ने इस दौरान सैद-उल-अजैब बस्ती

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने कई कार्यक्रम किये। पूर्वांचल मोर्चा महामंत्री संजय तिवारी ने इस दौरान सैद-उल-अजैब बस्ती में जरूरतमंद लोगों के बीच चादर वितरित की। मोर्चा अध्यक्ष नीरज तिवारी ने सीलमपुर, घोंडा और तिमारपुर के रविदास मंदिर में पूजा की। भंडारा प्रसाद वितरण किया। संजय तिवारी ने कहा कि भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने दिल्ली में कई स्थान पर संत रविदास की जयंती मनाई। भजन कीर्तन, पूजन और हवन के अलावा भंडारा भी आयोजित किया गया। उन्होंने युवा पीढ़ी को संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेकर देश, धर्म के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने की अपील की।

संत रविदास जयंती पर गरीबों में चादर वितरित की। तिवारी ने कहा कि संत रविदास सनातन धर्म के महान आध्यात्मिक संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास के गुरू भाई के अलावा कृष्ण भक्त मीराबाई के गुरु थे संत रविदास। तिवारी ने कहा कि संत रविदास समरसता के प्रतीक संत सनातन संस्कृति के गौरव हैं।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!