Breaking




Sarva Pitru Amavasya: पितरों को प्रसन्न करने के लिए आज खरीदें यह 6 वस्तुएं, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Oct, 2023 08:32 AM

sarva pitru amavasya

पंचांग के मुताबिक 29 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हुई थी और आज 14 अक्टूबर सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितृपक्ष का समापन होने जा रहा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sarva Pitru Amavasya: पंचांग के मुताबिक 29 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हुई थी और आज 14 अक्टूबर सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितृपक्ष का समापन होने जा रहा है। इसे विसर्जनी अमावस्या भी कहते हैं और पितृऋण से मुक्ति के लिए आज का ये दिन बेहद ही खास होता है। इसी के साथ बता दें कि जिन लोगों ने पितृ पक्ष की 16 तिथियों के दौरान कोई भी दान-पुण्य नहीं किया हुआ तो वो आज के दिन इन वस्तुओं को खरीदकर और दान कर के पितरों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि सर्व पितृ पक्ष अमावस्या यानी आज के दिन कौन सी चीजों को खरीदने और दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

PunjabKesari Sarva Pitru Amavasya

Black Sesame Seeds काला तिल
सर्वपितृ अमावस्या के समय काले तिल खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि यह भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं। पितरों का श्राद्ध और तर्पण करते वक्त काले तिल का इस्तेमाल होता है। यह भी माना जाता है कि पितृ पक्ष में काले तिल का दान करने से पितर खुश होते हैं और अपने वंश को सुखी रहने का आर्शिवाद देते हैं।

Jasmine oil चमेली का तेल
सर्वपितृ अमावस्या के दिन चमेली का तेल पितरों को अर्पित करने से उन्हें तृप्ति मिलती है। आज के दिन चमेली का तेल खरीदने और उसे पितरों को दान करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

New clothes नए वस्त्र
पितृपक्ष के दिनों में पितरों के लिए नए कपड़े खरीदे जाते हैं क्योंकि मान्यता है कि नए कपड़ों के दान से पितरों को तृप्ति मिलती है। इन दिनों में अपने लिए कोई भी नए वस्त्र नहीं खरीदने चाहिए लेकिन पितरों का ध्यान करते हुए खरीदे हुए कपड़ों को किसी ब्राह्मण को दान कर दें। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।  

PunjabKesari Sarva Pitru Amavasya

Rice चावल
आज के दिन चावल खरीदना शुभ माना जाता है। पितरों का श्राद्ध करते समय कच्चे चावल का भी इस्तेमाल किया जाता है। पितरों का ध्यान करके कच्चे चावल का दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।    

Barley जौ
धार्मिक दृष्टि से सर्वपितृ अमावस्या के दिन जौ की खरीदारी को अच्छा समझा जाता है। माना जाता है कि पृथ्वी पर अन्न में सबसे पहले जौ की उत्पत्ति हुई थी। इस वजह से जौ खरीदने और दान करने से सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं।

PunjabKesari Sarva Pitru Amavasya

White flower सफेद फूल
सफेद फूल को शांति और सादगी का प्रतीक माना जाता है। सफेद रंग के फूल पितरों को बहुत प्रिय होते हैं। इन फूलों को पितरों को तर्पण देने में उपयोग किया जाता है। पितरों को प्रसन्न करने के लिए सफेद फूल खरीदे जा सकते हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!