सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक: MCX पर 96,500 के पार पहुंचा 10g Gold price, चांदी भी उछली

Edited By Updated: 10 Jul, 2025 10:15 AM

break on the fall of gold 10g gold price crossed 96 500 on mcx

पिछले तीन दिनों से लगातार सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी था। आज गिरावट का सिलसिला थम गया है। MCX पर सोने-चांदी दोनों की कीमतों में तेजी आई है। सोने का भाव 96000 के पार कारोबार कर रहा था। खबर लिखे जाने के समय सोना 0.09 फीसदी की तेजी के साथ...

बिजनेस डेस्कः पिछले तीन दिनों से लगातार सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी था। आज (10 जुलाई) गिरावट का सिलसिला थम गया है। MCX पर सोने-चांदी दोनों की कीमतों में तेजी आई है। सोने का भाव 96,500 के पार कारोबार कर रहा था। खबर लिखे जाने के समय सोना 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 96,545 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी में 0.25 फीसदी का उछाल आया है, ये 1,07,538 रुपए प्रति किग्रा पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी गिरावट के साथ खुलने के बाद सुधर गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,322.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,321 डॉलर प्रति औंस था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.60 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.63 डॉलर था। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!