आपका राशिफल- 6 जुलाई, 2025

Edited By Updated: 06 Jul, 2025 08:03 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। माता पिता के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। माता पिता के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ पार्टी पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज फालतू के खर्चों से बचें। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। मसालेदार भोजन से परहेज़ करें वरना गैस की समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। युवा मित्रों या सहकर्मियों के साथ नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। पुराने अधूरे काम निपटाने में सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए दिन सही रहेगा। आज हल्का सिर दर्द हो सकता है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। परिवार में कोई उत्सव का माहौल बन सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। सिंगल जातकों का विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व दिया जा सकता है। किसी पुराने मित्र से अनपेक्षित मदद मिल सकती है। बच्चे कुछ नया सीखने में रुचि दिखा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। महिलाएं घर की साज सज्जा में बदलाव करने का मन बना सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम के पल व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। पैसों के लेन‑देन में दस्तावेजों पर दोबारा नज़र डाल लेना सही रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज और रिश्तों में संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। व्यापार में साझेदारी को लेकर सकारात्मक प्रस्ताव आ सकते हैं। दफ़्तर में किसी सहकर्मी से छोटी सी बहस सम्भव है, धैर्य रखें। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। निवेश से जुड़े पुराने फैसलों में लाभ देखने को मिल सकता है। तीखे शब्दों से बचें, वरना संबंधों में खटास आ सकती है। परिवार के साथ बाहर खाना खाने जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोग कहीं विदेश या दूर‑दराज़ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा। युवाओं को उच्च शिक्षा या कार्यशाला से जुड़ा कोई अवसर मिल सकता है। मौसम के चलते गला खराब हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो बॉस से डांट पड़ सकती है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में समय व्यतीत करेंगे। घर के लिए नया सामान खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत के सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव हो सकती है। सिंगल जातक आज किसी से अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर छोटी-मोटी नोक-झोंक हो सकती है। शरीर में हल्का दर्द हो सकता है, ख्याल रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा।  कला या संगीत से जुड़े लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। माता जी की सलाह आपके लिए सही साबित हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!