ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम... लीबिया पर 30%, तो फिलीपींस पर लगाया 20% टैक्स

Edited By Updated: 09 Jul, 2025 10:07 PM

trump again bursts the tariff bomb 30 tax on libya and 20 on philippines

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बड़ा व्यापारिक फैसला लेते हुए 6 देशों पर भारी टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की घोषणा की है।

वॉशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बड़ा व्यापारिक फैसला लेते हुए 6 देशों पर भारी टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की घोषणा की है। इसमें फिलीपींस, इराक, मोल्डोवा, अल्जीरिया, लीबिया और ब्रुनेई शामिल हैं। ट्रंप ने कहा है कि इन देशों से आने वाले उत्पादों पर 20% से 30% तक शुल्क लगाया जाएगा, जो 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा।

किन देशों पर कितना शुल्क लगेगा?

देश प्रस्तावित टैरिफ (आयात शुल्क)
इराक 30%
अल्जीरिया 30%
लीबिया 30%
ब्रुनेई 25%
मोल्डोवा 25%
फिलीपींस 20%

 

टैरिफ लागू करने की समय सीमा

ट्रंप की रणनीति क्या है?

  • ट्रंप का मानना है कि इन देशों के साथ अमेरिका का व्यापार संतुलन बिगड़ा हुआ है।

  • उनका कहना है कि अमेरिका अब अपने नुकसानदेह व्यापार सौदों को बदलना चाहता है और उन देशों पर दबाव बना रहा है जो अमेरिकी बाजार तक पहुंच तो चाहते हैं, लेकिन अपने बाजार नहीं खोलते।

  • ये टैरिफ इसी रणनीति का हिस्सा हैं  जिससे अन्य देश अमेरिका के साथ नए, अधिक संतुलित व्यापार समझौते करें।

 वैश्विक प्रतिक्रिया और असर

  • ट्रंप के इन टैरिफ फैसलों से कई देश नाराज हैं, खासतौर पर एशिया और उत्तरी अफ्रीका के देश।

  • विशेषज्ञों का मानना है कि इससे वैश्विक व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ सकता है और कुछ देशों के लिए अमेरिकी बाजार तक पहुंच महंगी हो सकती है।

  • इन टैरिफों का असर अमेरिकी उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है, क्योंकि विदेशी उत्पादों के दाम बढ़ सकते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!