Saturn Effects on Gemini in 2024: जानें, साल 2024 में मिथुन राशि पर शनि का प्रभाव

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Aug, 2023 08:51 AM

आज बात करेंगे 2024 में शनिदेव आपके लिए क्या फल लेकर आएंगे ? सबसे पहले बताएंगे कि शनि मिथुन राशि के लिए क्या फल देंगे ? 2024 में शनि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturn Effects on Gemini: आज बात करेंगे 2024 में शनिदेव आपके लिए क्या फल लेकर आएंगे ? सबसे पहले बताएंगे कि शनि मिथुन राशि के लिए क्या फल देंगे ? 2024 में शनि आपकी  कुंडली में भाग्य स्थान से गोचर कर रहे हैं। नौवें स्थान से शनि का गोचर शुभ नहीं माना जाता। शनि 16 फरवरी को अस्त हो जाएंगे और 28 मार्च को उदय हो जाएंगे। 6 अप्रैल को शनि नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और शतभिषा नक्षत्र में रहेंगे और उसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र  में आ जाएंगे। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र गुरु के नक्षत्र है और गुरु फाइनेंस और संतान के कारक हैं। इधर आकर गुरु के फल भी मिलेंगे। जैसा कर्म करेंगे वैसा फल मिलेगा।

30 जून 2024 को शनि वक्री होंगे। वक्री होने के बाद मार्गी होंगे 15 नवंबर को। गुरु ग्यारहवें भाव में हैं और शुभ गोचर में रहेंगे। राहु शुभ गोचर में हैं और इसके बढ़िया फल मिलेंगे। शनि जिस भाव को देखते हैं वो ग्रह थोड़े कमजोर हो जाते हैं। आय से जुड़ी थोड़ी दिक्कत हो सकती है। हो सकता है कारोबारियों को थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़े, इनकम का सोर्स थोड़ा स्लो हो जाए। शनि स्थान परिवर्तन भी करवाएंगे। शनि की एक दृष्टि जाएगी सूर्य के ऊपर तीसरे भाव में। तीसरे भाव में ऊपर शनि की दृष्टि पड़ती है तो हो सकता है आप थोड़े से कंफ्यूज नजर आएं।

शनि की एक दृष्टि रहेगी छठे भाव के ऊपर। ये रोग, ऋण और शत्रु का भाव भी होता है। शनि कर्ज के कारक भी हैं। अगर पुराना कर्ज चल रहा है तो हो सकता है वो थोड़ा लम्बा हो जाए। किसी को पैसा देने से बचें। खान-पीन में थोड़ी सावधानी बरतें। शनि दो भावों के मालिक हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में ग्रोथ होने की सम्भावना है। ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!