Sawan में लगाएं ये पौधे, संवर जाएगी आपकी किस्मत

Edited By Jyoti,Updated: 31 Jul, 2021 11:44 AM

sawan 2021

सावन का महीना एक ऐसा महीना है जिसे पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित भी माना जाता है और साथ ही इस महीने प्रकृति भी अपने पूरे शबाब पर होती है। चारों तरफ हरियाली का साम्राज्य होता है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सावन का महीना एक ऐसा महीना है जिसे पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित भी माना जाता है और साथ ही इस महीने प्रकृति भी अपने पूरे शबाब पर होती है। चारों तरफ हरियाली का साम्राज्य होता है। आज की इस पोस्ट में मैं आपको यह बताऊंगा कि सावन के इस महीने में कुछ पौधे लगाना बहुत शुभ माना जाता है और ये पौधे न केवल हमारे जीवन में सुख समृद्धि लाते हैं बल्कि हमारी किस्मत भी संवार देते हैं। पौधे हमें पॉजिटिव एनर्जी भी देते हैं और बहुत से पौधे हमारे घर से निकली यनर्जी को दूर करते हैं । यानी हमारी किस्मत का कनेक्शन भी पौधों से जुड़ा है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से हर घर के लिए शुभ हैं कुछ पेड़-पौधे। अगर भाग्य का साथ पाना है तो गुड लक लाने वाले इन पौधों को घर में जरूर लगाना चाहिए।। घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ ये पेड़ शुभ भी माने गए हैं।

आज इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे कि ऐसे कौन से हैं ये पौधे, जो हमारी तकदीर भी संवार देते हैं- 
अगर पौधों की बात करें तो वास्तु व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को सावन के महीने में या कार्तिक के महीने में लगाना बहुत शुभ होता है। तुलसी का पौधा घर के बीचों बीच लगाना चाहिए। वैवाहिक जीवन की बेहतरी, सुख-समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य के लिए नित्य इसके नीचे घी का दीपक जलाएं और इसकी परिक्रमा करें। वैसे भी हिन्दू धर्म में तुलसी के  पौधे का खास महत्व है। तुलसी के पौधे को एक तरह से लक्ष्मी जी का रूप माना गया है। अगर आपके घर में किसी तरह की निगेटिव एनर्जी है, तो यह पौधा उसे नष्ट करने की ताकत रखता है। लेकिन ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि यह आपको फायदे के बदले काफी नुकसान पहुंचा सकता है। तुलसी का पौधा घर में उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए। इन दिशाओँ में लगाए जाने से तुलसी का पौधा बरकत लाता है।

सावन की एकादशी को या बृहस्पतिवार को केले का पेड़ लगा सकते हैं।। केले का पौधा घर के पीछे की ओर ही लगाना चाहिए, सामने कभी नहीं।

अनार का पौधा घर में लगाने से कर्जे से मुक्ति मिलती है। घर में समृद्धि आती है।

हल्दी का पौधा लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं होती है, इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए।

नारियल के पेड़ भी बहुत शुभ माने जाते हैं । जिनके घर में नारियल के पेड़ लगे हों, उनके मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है।

श्वेतार्क यानि क्राउन फ्लावर को गणपति का पौधा भी मानते हैं। ये लगाने से सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

अगर घर के बच्चों की बुद्धि तेज न हो या पैसा न रुकता हो तो अशोक का वृक्ष लगाएं।

आंवले का पौधा घर में लगाने से घर में बीमारियां नहीं आती हैं।

घर  में  गेंदा  लगाने  से आपका  बृहस्पति  मजबूत  होता  है और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।

कृष्णकांता  का  बेल  जिसमे  नीले  रंग  के  फूल  होते  हैं। इसे  लक्ष्मी  का  स्वरुप भी मानते  हैं। इससे आर्थिक  समस्याएं  ख़त्म  होती  हैं।

बरगद और पीपल के पेड़ हिंदू धर्म में पवित्र माने जाते हैं। बरगद के पेड़ को घर में नहीं बल्कि मंदिर में लगाना चाहिए। बरगद का पेड़ अपने आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध रखता है।


गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!