Sawan Special: आप भी जाना चाहते हैं शिवलोक तो ऐसे करें तैयारी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Jul, 2019 09:03 AM

sawan special you also want to go to shilok to do such preparations

शिवपुराण में उल्लेख है कि भगवान शिव स्वयं ही जल हैं इसलिए जल से उनका अभिषेक के रूप में आराधना का उत्तमोत्तम फल है, जिसमें कोई संशय नहीं है। शास्त्रों में वर्णित है कि सावन महीने में भगवान विष्णु

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

शिवपुराण में उल्लेख है कि भगवान शिव स्वयं ही जल हैं इसलिए जल से उनका अभिषेक के रूप में आराधना का उत्तमोत्तम फल है, जिसमें कोई संशय नहीं है। शास्त्रों में वर्णित है कि सावन महीने में भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं इसलिए यह समय भक्तों, साधु-संतों सभी के लिए अमूल्य होता है। यह चार महीनों में होने वाला एक वैदिक यज्ञ है जो एक प्रकार का पौराणिक व्रत है जिसे ‘चौमासा’ भी कहा जाता है। तत्पश्चात सृष्टि के संचालन का उत्तरदायित्व भगवान शिव ग्रहण करते हैं इसलिए सावन के प्रधान देवता भगवान शिव बन जाते हैं। भगवान शिव इसी माह में अपनी अनेक लीलाएं रचते हैं। इस महीने में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, पंचाक्षर मंत्र इत्यादि शिव मंत्रों का जाप शुभ फलों में वृद्धि करने वाला होता है। 

PunjabKesari Sawan Special You also want to go to Shilok to do such preparations

पूर्णिमा तिथि का श्रवण नक्षत्र के साथ योग होने पर श्रावण माह का स्वरूप प्रकाशित होता है। श्रावण माह के समय भक्त शिवालय में स्थापित, प्राण-प्रतिष्ठित शिवलिंग या धातु से निर्मित लिंग का गंगाजल व दुग्ध से रुद्राभिषेक कराते हैं। शिवलिंग का रुद्राभिषेक भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है।

PunjabKesari Sawan Special You also want to go to Shilok to do such preparations

इन दिनों शिवलिंग पर गंगा जल द्वारा अभिषेक करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं। शिवलिंग का अभिषेक महाफलदायी माना गया है। इन दिनों अनेक प्रकार से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है, जो भिन्न-भिन्न फलों को प्रदान करने वाला होता है। जैसे कि जल से वर्षा और शीतलता की प्राप्ति होती है। दुग्धाभिषेक एवं घी से अभिषेक करने पर योग्य संतान की प्राप्ति होती है। ईख के रस से धन संपदा की प्राप्ति होती है। कुशोदक से समस्त व्याधि शांत होती है। दही से पशु धन की प्राप्ति होती है और शहद से शिवलिंग पर अभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। 

PunjabKesari Sawan Special You also want to go to Shilok to do such preparations

इस श्रावण मास में शिव भक्त ज्योतिर्लिंग का दर्शन एवं जलाभिषेक करने से अश्वमेध यज्ञ के समान फल प्राप्त करता है तथा शिवलोक को पाता है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!