Shani Uday 2024: शनि होने जा रहे उदय, मेष राशि पर प्रभाव

Edited By Updated: 02 Mar, 2024 11:50 AM

शनि देव 17 मार्च को उदय होने जा रहे हैं। 12 फरवरी को शनि कुम्भ राशि में अस्त हो गए थे। शनि थोड़े दिन बाद उदय हो जाएंगे। दो ग्रहों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Uday 2024: शनि देव 17 मार्च को उदय होने जा रहे हैं। 12 फरवरी को शनि कुम्भ राशि में अस्त हो गए थे। शनि थोड़े दिन बाद उदय हो जाएंगे। दो ग्रहों का गोचर बहुत ही अहमियत रखता है। एक होते हैं शनि और दूसरे होते हैं गुरु। जब  साथ आते हैं तो कुछ जातकों को बहुत ही शुभ और कुछ जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 मेष राशि के लिए शनि का गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। मेष राशि के जातकों के लिए शनि अच्छे भावों के स्वामी हैं। एक कर्म स्थान और एक आय स्थान। इनका शुभ गोचर में चले जाना आपके लिए बहुत ही शुभ है। मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा के ऊपर से गुरु का गोचर हो रहा है। गुरु भी आगे निकल जाएंगे। धन के लिहाज से बहुत बढ़िया काम करेंगे। आय भाव में शनि और धन भाव में गुरु दोनों ग्रह शुभ गोचर में चले जाएंगे। धन के लिहाज से ये साल बहुत ही बढ़िया रहेगा। जिनकी प्रमोशन रुकी हुई है उनके लिए भी ये समय बहुत ही बेहतरीन है। अगर  कोई काम रुका हुआ था तो वो काम भी पूरा होता हुआ नजर आएगा। शनि न्याय के कारक भी हैं। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसका फैसला भी आपके पक्ष में होगा। इस अवधि के दौरान किसी के साथ बहस करने की जरुरत नहीं है। शनि की दृष्टि आपके चन्द्रमा के ऊपर जा रही है। संतान भी हो सकती है। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उसकी भी शादी होने की सम्भावना है। जिनके ऊपर जार्ज चढ़ा हुआ है उनको भी राहत देखने को मिल सकती है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!