Shani Uday 2024: 17 मार्च को शनि होने जा रहे उदय, कन्या राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन

Edited By Updated: 05 Mar, 2024 01:40 PM

शनि देव उदय होने जा रहे हैं 17 मार्च को। ये उदय होंगे कुम्भ राशि में। 12 फरवरी को शनि अस्त हो गए थे और जैसे ही सूर्य का गोचर कुम्भ राशि में होगा। सूर्य जैसे ही आगे जाएंगे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Uday 2024: शनि देव उदय होने जा रहे हैं 17 मार्च को। ये उदय होंगे कुम्भ राशि में। 12 फरवरी को शनि अस्त हो गए थे और जैसे ही सूर्य का गोचर कुम्भ राशि में होगा। सूर्य जैसे ही आगे जाएंगे और मीन राशि में गोचर करना शुरू कर देंगे तो शनि सूर्य के प्रभाव से मुक्त हो जाएंगे। शनि पूरे ध्यान के साथ काम करेंगे। शनि 15 डिग्री को पार कर चुके हैं। ये काफी मजबूत स्थिति में हैं और अपनी मूलत्रिकोण राशि में हैं। जिनके लिए ये गोचर अच्छा चल रहा है, उनके लिए भी ये बढ़िया फल प्रदान करेंगे। 

कन्या राशि के जातकों की हम बात करेंगे तो शनि का गोचर छठे भाव में हो रहा है। ये अपनी मूलत्रिकोण राशि कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं। कन्या राशि के जातकों के लिए शनि बढ़िया फल देने वाले ग्रह होते हैं। यदि आपकी कुंडली में शनि की महादशा भी चलेगी तो भी आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। शनि आपकी कुंडली में पंचम भाव के भी स्वामी होते हैं। पंचम त्रिकोण का भाव होता है। ये कुंडली का दूसरा सबसे शुभ भाव होता है। जब दूसरा सबसे शुभ भाव उसके स्वामी शनि अच्छे गोचर में आ जाए तो यदि आपके कोई कर्जा है तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। इस अवधि के दौरान शनि यहां पर मार्च 2025 तक रहेंगे। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो वहां पर भी आपको निश्चित तौर पर राहत देखने को मिल सकती है। अगर कोई आपके खिलाफ साजिश कर रहा है तो वो भी खत्म होता हुआ नजर आएगा। इसी बीच दो ग्रह होते हैं जिनका गोचर क़ाफी अहमियत रखता है। शनि और गुरु का गोचर आपके लिए बहुत बढ़िया चल रहा है। 30 अप्रैल के बाद गुरु भी आपके भाग्य स्थान में गोचर करेंगे। पंचम का स्वामी पहले ही शुभ गोचर में हैं। ये आपकी राशि को भी एक्टिव कर देंगे। 

शनि आपको रोज और कर्ज से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे। अगर आपके खिलाफ कोई साजिश कर रहा है तो वहां पर भी चीजें आपके लिए ठीक होती हुई नजर आएंगी। यदि कोई काम शुरू कर रहे हैं तो उसमें भी धीरे-धीरे आपको सफलता देखने को मिलेगी। शनि दशम के भी स्वामी हो जाते हैं। इच्छाओं की पूर्ति इन्हीं दो भावों से आती है। शनि शुभ गोचर में हैं तो निश्चित तौर पर आपको इसके शुभ गोचर देखने को मिलेंगे। शनि की कृपा से आप बिना सोचे-समझे कोई भी काम नहीं करेंगे। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!