Lucky Zodiac Signs in 2026 by Shani: 2026 में शनि देव इन राशियों को सफलता के शिखर तक पहुंचाएंगे

Edited By Updated: 05 Dec, 2025 03:00 PM

Lucky Zodiac Signs in 2026 by Shani: शनि देव 2026 में कुछ राशियों को तूफानी सफलता देने वाले हैं। कामयाबी के शिखर तक पहुंचने वाले हैं। इन राशियों की जिंदगी में खुशियों के नए रंग भरने वाले हैं। नसीब जगाने वाले हैं। डंका बजाने वाले हैं क्योंकि शनि देव...

Lucky Zodiac Signs in 2026 by Shani: शनि देव 2026 में कुछ राशियों को तूफानी सफलता देने वाले हैं। कामयाबी के शिखर तक पहुंचने वाले हैं। इन राशियों की जिंदगी में खुशियों के नए रंग भरने वाले हैं। नसीब जगाने वाले हैं। डंका बजाने वाले हैं क्योंकि शनि देव जब भी किसी पर मेहरबान होते हैं तो छप्पर फाड़ कर देते हैं। रंक से राजा बना देते हैं। 2026 में शनि कुछ राशियों पर खासतौर पर मेहरबान रहने वाले हैं और हो सकता है कि आपकी राशि भी उन भाग्यशाली राशियों में शामिल हो जिन्हें शनिदेव का खास आशीर्वाद 2026 में मिलने वाला हो। 

PunjabKesari Lucky Zodiac Signs 2026

2026 में केवल मात्र शनि एक ऐसे ग्रह होंगे जो अपना राशि परिवर्तन नहीं करेंगे बल्कि मीन राशि में अपना गोचर जारी रखेंगे। बाकी सभी आठ ग्रह 2026 में राशि परिवर्तन करेंगे लेकिन पूरा साल शनि मीन राशि में रहते हुए कुछ राशियों पर अपनी जबरदस्त कृपा बरसाने वाले हैं। शनि देव 26 जुलाई 2026 तक सीधी चाल चलेंगे यानी मार्गी रहेंगे। मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए लोहे के पाया में रहेंगे। कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए शनि देव चांदी के पाया में रहेंगे। मिथुन राशि, कन्या राशि और मकर राशि के लिए शनि देव तांबे के पाया में रहेंगे। जबकि बाकी तीन राशियों वृषभ राशि, तुला राशि और मीन राशि के लिए शनि देव सोने के पाया में रहेंगे।

शनि 2026 में 3 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सबसे पहले 20 जनवरी को वह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में आएंगे। 17 मई को वह रेवती नक्षत्र में चले जाएंगे और 9 अक्टूबर 2026 को वह फिर से उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में आ जाएंगे। इसी बीच 7 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक शनि देव अस्त रहेंगे। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनि देव रेट्रोग्रेड रहेंगे यानी वक्री रहेंगे। भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं।

PunjabKesari Lucky Zodiac Signs 2026

पहले भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। वृषभ राशि पर शनि देव सोने के पाया में भी रहेंगे। वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का सोने के पाए में होना आर्थिक दृष्टि से अत्यंत शुभ रहेगा। यह समय आपके लिए धन प्राप्ति के नए स्रोत खोल सकता है। बिज़नेस में विस्तार होगा और पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। लंबी अवधि की इन्वेस्टमेंट करने और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए यह समय बेहतर रहेगा और अगर आप व्यापार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अत्यंत लाभकारी साबित होने वाला है क्योंकि शनि आपकी मेहनत का आपको पूरा फल देंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को लगातार मजबूत करेंगे। करियर के क्षेत्र में शनि वृषभ राशि वालों को शानदार कामयाबी 2026 में देने वाले हैं। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा। वृषभ राशि के लोग यदि लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो यह समय उनके लिए सफलता लेकर आएगा और आगे बढ़ने के कई मौके भी मिलेंगे।

दूसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। हालांकि सिंह राशि पर 2026 में शनि की ढैया जारी रहेगी लेकिन इसके बावजूद शनि देव की कृपा भी सिंह राशि वालों को मिलती रहेगी। सिंह राशि वाले शनि की ढैया के बावजूद कई उपलब्धियां भी हासिल करेंगे। कैरियर के क्षेत्र में भी लगातार चुनौतियों को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ेंगे और अपने आपको साबित करेंगे। आपका साहस, आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति इस साल काफी मजबूत रहेगी। जो लोग नौकरी में हैं,  उनके कार्य की तारीफ होगी। जो लोग प्राइवेट सेक्टर में हैं, उन पर किस्मत मेहरबान रहेगी। प्रमोशन की भी संभावनाएं हैं। वेतन वृद्धि के भी योग हैं। वाहन और फ्लैट खरीदने के लिए इस साल भरपूर योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर थोड़ा आपको सतर्क रहना होगा लेकिन कोई गंभीर दिक्कत नहीं आएगी। थोड़ा गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा और परिजनों से बहस से बचना होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता रहेगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। जो शनि की उच्च राशि है। 2026 में शनि देव तुला राशि पर पूरी तरह मेहरबान रहने वाले हैं। आप यह भी कह सकते हैं कि लंबे इंतज़ार के बाद अब तुला राशि वालों के लिए उड़ान भरने का समय आया है और इस शनि देव की बदौलत 2026 में आपको आपके संघर्ष का फल भी मिलने वाला है। आपकी मेहनत का फल भी मिलने वाला है। लंबे समय से जिन सपनों को आपने दिल में संजो कर रखा था। अब वो सिर्फ सपने नहीं रहेंगे। 2026 में वो शनि देव की कृपा से साकार भी होंगे। इस साल आपकी पर्सनल लाइफ में शांति, प्रेम और भाईचारे का संतुलन बना रहेगा। जो लोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव से गुज़र चुके हैं, उन्हें अब समझदारी और गहराई से भरे रिश्ते मिलेंगे। पार्टनरशिप में मजबूती और सिंगल्स के लिए भी नई शुरुआत का संकेत है। परिवार का साथ मिलेगा और पुराने मनमुटाव खत्म होंगे। प्रेम और रोमांस के मौके मिलते रहेंगे। अपने पार्टनर के और करीब आएंगे और एक दूसरे की फिलिंग्स को आप महसूस करेंगे, समझेंगे और आपके रिश्तों में गहराई आएगी। आपका प्रेम भी परवान चढ़ेगा। शनि देव की कृपा से  2026 तुला राशि वालों के लिए प्रोफेशनल और करियर में ग्रोथ का साल भी रहने वाला है और आपके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट बन सकता है।

चौथी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि पर हालांकि शनि की साडेसाती भी चल रही है लेकिन उतरती भी साडेसाती अब कुंभ राशि वालों को गजब की सफलता देकर जाएगी क्योंकि कुंभ राशि शनि देव की अपनी राशि है इसलिए 2026 में शनि देव कुंभ राशि वालों के कई सपने पूरे करने वाले हैं।

लव लाइफ से लेकर करियर तक, पढ़ाई से लेकर सेहत के मोर्चे तक, पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक 2026 में कुंभ राशि वालों की जिंदगी में काफी सुखद घटनाएं होने वाली है। कुंभ राशि के लोग अगर बिजनेस लाइन में हैं तो बिजनेस को विस्तार दे सकते हैं। आपका बिजनेस में कोई नया पार्टनर भी जुड़ सकता है। जिससे बिजनेस को और बूस्ट मिलेगा। इस दौरान आपके बड़े आर्डर मिल सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं काफी कामयाब रहेगी। इन्वेस्टमेंट के लिए भी समय बढ़िया रहने वाला है। किसी बड़े प्रोजेक्ट में भी आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। नई संपत्ति भी खरीदने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे मजबूत होती जाएगी। इनकम के नए स्रोत बनेंगे और आपकी विल पावर भी स्ट्रांग होगी। 

गुरमीत बेदी
9418033344  

PunjabKesari Lucky Zodiac Signs 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!