शीतला सप्तमीः क्यों लगाया जाता है माता को बासी खाने का भोग?

Edited By Lata,Updated: 27 Mar, 2019 12:42 PM

sheetla saptami

आज शीतला सप्तमी का दिन बड़ा ही खास होता है और कई लोग इसका व्रत भी रखते हैं। लेकिन भारत के कुछ हिस्सो में इस व्रत का पालन सप्तमी और किसी स्थानों पर अष्टमी पर किया जाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज शीतला सप्तमी का दिन बड़ा ही खास होता है और कई लोग इसका व्रत भी रखते हैं। लेकिन भारत के कुछ हिस्सो में इस व्रत का पालन सप्तमी और किसी स्थानों पर अष्टमी पर किया जाता है। इस व्रत को रखने के लिए लोग एक दिन पहले ही आटे और गुड की मीठी रोटी, पूरी, सब्जी और माता को भोग लगाने के लिए बहुत कुछ बनाकर रख लेते हैं और अगले दिन यानि सुबह माता शीतला की पूजा करने के बाद, उन्हें रात के बने पकवानों का भोग लगाया जाता है और जिसे ठंडी का नाम दिया गया है। भोग लगाने के बाद पूरे परिवार को सप्तमी के दिन ठंडा भोजन ही करना होता है। क्योंकि इस पूजा के बाद चूल्हा नहीं जलाया जाता। लेकिन क्या किसी को इसके पीछे का कारण पता है कि माता को एक दिन पहले बने प्रसाद का ही क्यों भोग लगाया जाता है। अगर नहीं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
PunjabKesari, kundli tv, sheetla mata image
कहते हैं कि इस व्रत को करने से शीतला माता धन-धान्य से पूर्ण और परिवार वालों को प्राकृतिक विपदाओं से दूर रखती हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि माता शीतला की पूजा करने पर चेचक, खसरा आदि रोगों का प्रकोप नहीं फैलता है।
PunjabKesari, kundli tv, sheetal mata image
शीतला सप्तमी या अष्टमी का व्रत करने वाले लोग इस दिन ठंडे या फिर एक दिन पहले बने भोजन ही खाते हैं। क्योंकि इस दिन चूल्हा जलाने की मनाही होती है। इसके पीछे का धार्मिक कारण यह है कि शीतला का मतलब जिन्हें ठंडा प्रिय होता है। इसलिए माता शीतला को खुश करने के लिए ठंडी चीज़ों का भोग लगाया जाता है और उत्तर भारत में इसे बसौड़ा व्रत के नाम से जाना जाता है। 
PunjabKesari, kundli tv, sheetla mata
वैसे ठंडे भोजन करने के पीछे एक और कारण भी है, ऐसा माना जाता है कि इस दिन के बाद बासी खाने को भोजन में शामिल करना बंद कर दिया जाता है। क्योंकि ये ऋतु का अंतिम दिन होता है जब बासी खाना खा सकते हैं। 
इस तरह दिया गया उधार पैसा बदल सकता है आपकी किस्मत

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!