बस इतना करें… और भोलेबाबा खोल देंगे खुशियों का खजाना

Edited By Updated: 26 Nov, 2025 01:18 PM

shiv mantra benefits

Shiv Mantra Benefits: हिंदू धर्म में भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। वह संहारक, पालक और मोक्षदाता हैं। उन्हें भोलेनाथ इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे अत्यंत सरल हृदय के हैं और अपने भक्तों की प्रार्थना तुरंत सुनते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shiv Mantra Benefits: हिंदू धर्म में भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। वह संहारक, पालक और मोक्षदाता हैं। उन्हें भोलेनाथ इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे अत्यंत सरल हृदय के हैं और अपने भक्तों की प्रार्थना तुरंत सुनते हैं। शिव पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में यह स्पष्ट उल्लेख है कि शिव की भक्ति मात्र से ही व्यक्ति के जीवन के सभी दुख, दरिद्रता और संकट दूर हो जाते हैं। यदि आप भी जीवन में आर्थिक तंगी, कर्ज या किसी अन्य बाधा से जूझ रहे हैं और आपकी खाली झोली भरने की कामना करते हैं, तो घर बैठे एक विशेष मंत्र का जाप करना आपके लिए अत्यंत कल्याणकारी सिद्ध हो सकता है।

PunjabKesari Shiv Mantra Benefits

वह चमत्कारी मंत्र जो भर देगा आपकी खाली झोली
भगवान शिव के कई शक्तिशाली मंत्र हैं लेकिन आर्थिक समृद्धि, ऐश्वर्य और खाली झोली भरने के लिए सबसे प्रमुख और प्रभावशाली मंत्र है:-

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र जाप के प्रमुख फायदे

रोग और कष्टों से मुक्ति 
 माना जाता है कि यह मंत्र जाप असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाने में सहायक है। यह शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। शिव को महामृत्युंजय माना जाता है। इस मंत्र के जाप से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है और दीर्घायु प्राप्त होती है। 

धन, ऐश्वर्य और समृद्धि
 यह मंत्र जीवन में आर्थिक बाधाओं को दूर करता है। जाप करने वाले की खाली झोली भरने लगती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलती है और व्यापार में विस्तार होता है।

PunjabKesari Shiv Mantra Benefits

मानसिक शांति और एकाग्रता
यह मंत्र मन को शांत करता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और भय दूर होते हैं। विद्यार्थियों और मन की अस्थिरता से जूझ रहे लोगों के लिए यह जाप एकाग्रता बढ़ाने में बहुत सहायक है। घर और मन की सभी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मकता का वास होता है।

पारिवारिक सुख और संबंध
यह मंत्र घर में सुख-शांति लाता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ाता है। अविवाहितों के लिए शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। निःसंतान दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है, खासकर यदि वे इस मंत्र का जाप जल चढ़ाते समय करें।

आध्यात्मिक उन्नति
इस मंत्र के जाप से भगवान शिव और माता पार्वती की असीम कृपा प्राप्त होती है। यह मंत्र सभी प्रकार की मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना जाता है, चाहे वह छोटी हो या बड़ी।

PunjabKesari Shiv Mantra Benefits
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!