Edited By Sarita Thapa,Updated: 01 May, 2026 07:45 AM

पिथौरागढ़ (प.स.): उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में करीब 17,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित लिपुलेख दर्रे के रास्ते होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष जून में शुरू होगी।
पिथौरागढ़ (प.स.): उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में करीब 17,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित लिपुलेख दर्रे के रास्ते होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष जून में शुरू होगी। अधिकारियों ने वीरवार को इसकी जानकारी दी। जिलाधिकारी आशीष भटगाई के अनुसार, इस बार यात्रा में देशभर से 500 से अधिक श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति दी गई है। यात्रा के लिए कुल 10 जत्थे बनाए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक में 50 से अधिक यात्री होंगे।
यह निर्णय 27 अप्रैल को विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में हुई विभिन्न विभागों की बैठक में लिया गया। हालांकि यात्रा की सटीक शुरूआत तिथि की घोषणा मंत्रालय द्वारा बाद में की जाएगी। प्रशासन ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं लेकिन नोडल एजैंसी और संचालन से जुड़ा अंतिम निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ